
Top News 2 November : भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘मुरासु’, दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बहुत खराब’, CBI महादेव एप सट्टेबाजी सिंडिकेट के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई, कुशीनगर में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, फ्लोरिडा विमान हादसे में गई 9 लोगों की जान। 2 नवंबर की बड़ी खबरें…
भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘मुरासु’
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) और अधिक भयानक रूप लेते हुए एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 2 नवंबर की आधी रात (रात 11:30 बजे) से 3 नवंबर तड़के (सुबह 4:00 बजे) के बीच आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट को पार करेगा। यह नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के करीब, भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराएगा। ALSO READ: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘मुरासु’, आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बहुत खराब’
राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 349 और इंडिया गेट तथा जनपथ के आसपास के इलाके में AQI 335 पर पहुंचा। इसे ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में रखा गया है।
सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI
महादेव एप सट्टेबाजी सिंडिकेट से जुड़े एक मामले में सीबीआई और अन्य जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी और ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यार्पित किया गया है। मेडिकल जांच के बाद CBI उसे रायपुर ले जाएगी। ALSO READ: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?
कुशीनगर में सड़क हादसा, 6 मृत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास वैन और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। यह सभी लोग एक रिश्तेदार के तिलक समारोह से देर रात अपने घर लौट रहे थे। ALSO READ: कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे
फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा
अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई दिया। विमान सड़क के पास गिरा, जहां जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया।


