Stocks to Watch: EAAA की लिस्टिंग; Jio Platforms, NTPC, Bank of Baroda और Indian Oil समेत ये 36 शेयर फोकस में

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 194.50 प्वाइंट्स यानी 0.84% की बढ़त के साथ 23,279.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 30 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 308.49 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 74,459.53 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 116.35 प्वाइंट्स यानी 0.51% की मजबूती के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Reliance Industries (RIL) Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रिलायंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 33.8% बढ़कर ₹29,550 करोड़ और रेवेन्यू 27.8% चढ़कर ₹3.62 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 23.9% बढ़कर ₹62,409 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 17.8% से 17.2% पर पहुंच गया।

Jio Platforms Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.7% बढ़कर ₹8,387 करोड़ और रेवेन्यू 11.3% चढ़कर ₹47,485 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 16.6% बढ़कर ₹21,879 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 51.6% से 54.1% पर पहुंच गया। कंपनी का एआरपीएयू 3.5% बढ़कर ₹218.80 हो गया।

NTPC Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 14.3% बढ़कर ₹5,319.9 करोड़ और रेवेन्यू 16.8% चढ़कर ₹45,752 करोड़ पर पहुंच गया।

Bharat Electronics Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.7% बढ़कर ₹1,540.4 करोड़ और रेवेन्यू 26.5% चढ़कर ₹7,327.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Bank of Baroda Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 35.8% बढ़कर ₹6,531.5 करोड़ और NII (ब्याज से शुद्ध कमाई) 9% चढ़कर ₹13,026.3 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 50.9% बढ़कर ₹11,430.1 करोड़ और अदर इनकम 95.8% चढ़कर ₹6,880.7 करोड़ हो गया तो प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज भी 93.3% बढ़कर ₹2,381.8 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए घटकर 1.99% से 1.78% और नेट एनपीए 0.5% से 0.37% पर आ गया।।

Indian Oil Corporation Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडियन ऑयल का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 184.2% बढ़कर ₹21,630 करोड़ और रेवेन्यू (एक्स-एक्साइज ड्यूटी) 40% चढ़कर ₹2.5 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

LIC Housing Finance Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.7% बढ़कर ₹1506.6 करोड़ और रेवेन्यू 2.5% चढ़कर ₹2,098.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Narayana Hrudayala Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नारायणा ह्रदयालया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.5% बढ़कर ₹301 करोड़ और रेवेन्यू 73% चढ़कर ₹2,844 करोड़ पर पहुंच गया।

PB Fintech Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीबी फिनटेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 42.7% बढ़कर ₹192.5 करोड़ और रेवेन्यू 35% चढ़कर ₹2,177.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Indraprastha Gas Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंद्रप्रस्थ गैस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 93.3% घटकर ₹25.9 करोड़ रह गया लेकिन रेवेन्यू 27.2% बढ़कर ₹5,118 करोड़ पर पहुंच गया।

Zee Entertainment Enterprises Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जी एंटरटेनमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 40.4% बढ़कर ₹45.6 करोड़ और रेवेन्यू 13% चढ़कर ₹2,224.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Maruti Suzuki India (October YoY)

अक्टूबर महीने में मारुति की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 20.9% बढ़कर 2.67 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी की घरेलू बिक्री 19.3% बढ़कर 2.26 लाख यूनिट्स तो निर्यात 59.3% बढ़कर 49,872 यूनिट्स पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की यात्री गाड़ियों की घरेलू बिक्री 20.5% बढ़कर 2.12 लाख यूनिट्स और टोटल प्रोडक्शन वॉल्यूम 35.3% उछलकर 2.6 लाख यूनिट्स पर पहुंच गया।

Tata Motors Commercial Vehicles (October YoY)

अक्टूबर महीने में टाटा मोटर्स कमर्शियल वेईकल्स की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 27% बढ़कर 47,652 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी की घरेलू बिक्री 13% बढ़कर 39,784 यूनिट्स और इंटरनेशनल बिजनेस 225% बढ़कर 7,868 यूनिट्स हो गई।

Tata Motors Passenger Vehicles (October YoY)

अक्टूबर महीने में टाटा मोटर्स पैसेंजर वेईकल्स की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 23% बढ़कर 75,426 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी की घरेलू बिक्री 21% बढ़कर 73,894 यूनिट्स हो गई।

Mahindra and Mahindra (October YoY)

अक्टूबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 9.1% बढ़कर 1.31 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी के पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 2% बढ़कर 73,338 यूनिट्स और निर्यात 77% उछलकर 7,102 यूनिट्स पर पहुंच गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा टैक्टर की बिक्री अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर 12% गिरकर 64,846 यूनिट्स पर आ गई।

Hyundai Motor India (October YoY)

अक्टूबर महीने में हुंडई मोटर इंडिया की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 17.7% बढ़कर 82,299 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी की घरेलू बिक्री 16.7% बढ़कर 62,799 यूनिट्स और निर्यात 21.1% उछलकर 19,500 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Eicher Motors (October YoY)

अक्टूबर महीने में आयशर मोटर्स रॉयल एनफील्ड की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 7% बढ़कर 1.33 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी का निर्यात 47% उछलकर 11,915 यूनिट्स पर पहुंच गया।

अक्टूबर महीने में आयशर मोटर्स वीईसीवी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 34.9% बढ़कर 10,861 यूनिट्स पर पहुंच गई।

TVS Motor Company (October YoY)

अक्टूबर महीने में टीवीएस मोटर कंपनी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 29% बढ़कर 7 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी के दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 28% बढ़कर 6.70 लाख यूनिट्स और निर्यात 51% उछलकर 1.75 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी के इलेक्ट्रिक वेईकल की बिक्री 120% बढ़कर 71,382 यूनिट्स हो गई।

VST Tillers Tractors (October YoY)

अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की टोटल सेल्स 24.5% गिरकर 3,519 यूनिट्स पर आ गई तो पावर टिलर की बिक्री 23.6% फिसलकर 3,114 यूनिट्स और ट्रैक्टर की बिक्री 31% घटकर 405 यूनिट्स पर आ गई।

Force Motors (October YoY)

अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर फोर्स मोटर्स की टोटल सेल्स 44.76% बढ़कर 4,104 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि कंपनी की घरेलू बिक्री 48% बढ़कर 4,011 यूनिट्स पर पहुंच गई तो निर्यात 25.6% गिरकर 93 यूनिट्स पर आ गई।

Escorts Kubota (October YoY)

अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा की टोटल सेल्स 10% गिरकर 16,921 यूनिट्स पर आ गई। इसमें कंपनी की घरेलू बिक्री 10.9% फिसलकर 16,412 यूनिट्स पर आ गई लेकिन निर्यात 3.57% उछलकर 509 यूनिट्स पर पहुंच गई।

SML Mahindra (October YoY)

अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर एसएमएल महिंद्रा की टोटल सेल्स 1% बढ़कर 1,065 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कार्गो वेईकल्स की बिक्री 5% बढ़कर 532 यूनिट्स लेकिन पैसेंजर वेईकल्स की बिक्री 3% गिरकर 533 यूनिट्स पर आ गई।

Affle 3i

एफल 3i की इजराइली सब्सिडियरी एफल 3iL ने पेरियन नेटवर्क के सभी शेयर खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। यह सौदा पूरी तरह से कैश में होगा और पेमेंट प्रति शेयर $11.70 के भाव पर होगा। इस हिसाब से कंपनी का इक्विटी वैल्यूएशन लगभग $42.0 करोड़ बैठ रहा है। इस सौदे के 2027 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अधिग्रहण के बाद एफल तुरंत पूरी तरह से कर्जमुक्त हो जाएगी और वित्त वर्ष 2028 में इसका रेवेन्यू रन रेट $70.0 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।

Coal India

कोल इंडिया ने किसी महीने पहली बार 70MT से अधिक कोयला सप्लाई की है। अक्टूबर 2026 में कंपनी की कोल सप्लाई सालाना आधार पर 19% बढ़कर 59.2 MT से 70.3 MT पर पहुंच गई। इससे पहले कंपनी का रिकॉर्ड 69.4 MT था, जो मार्च 2026 में बना था।। इसके अलावा पावर सेक्टर को सप्लाई भी पहली बार 57 MT से अधिक हो गई और अक्टूबर में यह 57.1 MT तक पहुंच गई, जो पिछले साल के अक्टूबर में की गई 48 MT की सप्लाई से 19% अधिक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मई 2024 में 56.5 MT का था।

Krishna Institute of Medical Sciences

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में KIMS सवीरा हॉस्पिटल के नाम से काम करने वाली कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की सब्सिडियरी सवीरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने अपनी बेड क्षमता को 250 से बढ़ाकर 500 कर दिया है।

Waaree Renewable Technologies

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने 360 MWp के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए पांच साल का O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एग्रीमेंट किया है।

NCC

एनसीसी को अक्टूबर में ₹1,862.45 करोड़ करोड़ के कुल आठ नए ऑर्डर मिले हैं। इसमें से ₹767.11 करोड़ का ऑर्डर जल विभाग से, ₹688.78 करोड़ का ऑर्डर बिल्डिंग्स डिविजन से और ₹406.56 करोड़ का हिस्सा ट्रांसपोर्टेशन डिविजन से जुड़ा है।

RBM Infracon

आरबीएम इन्फ्राकॉन को एपिटोम इंडस्ट्रीज से बिल्डिंग बनाने और उन्हें चालू करने के लिए ₹354.76 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

Nazara Technologies

नज़ारा टेक्नोलॉजीज ने अपनी यूके वाली सब्सिडियरी में $7.7 करोड़ (लगभग ₹734.35 करोड़) का निवेश किया है। कंपनी ने यह निवेश ब्लूटाइल (Bluetile) और बेस्टप्ले (Bestplay) के अधिग्रहण की दूसरी किस्त (second tranche) के तहत किया है।

Granules India

अमेरिका के दवा नियामक एफडीए ने हैदराबाद के गगिलपुर में स्थित ग्रेन्यूल्स इंडिया की फिनिश्ड डोजेज फैसिलिटी के cGMP (करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) की 19-30 अक्टूबर तक जांच की और 11 ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी किया है।

Bajaj Electricals

बजाज इलेक्ट्रिकल्स को आयकर विभाग से असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए एक असेसमेंट ऑर्डर मिला है। इसमें कुछ खर्चों को अमान्य यानी डिसअलाऊ किए जाने के कारण ब्याज समेत ₹112.32 करोड़ के टैक्स की मांग की गई है।

Swiggy

टेनसेंट होल्डिंग्स ने टेनसेंट क्लाउड यूरोप बीवी के जरिए स्विगी के अपने सभी 5.43 करोड़ इक्विटी शेयर (1.96% हिस्सेदारी) ₹981.79 करोड़ में बेच दिए। इन्हें प्रति शेयर ₹180.65 के भाव पर देशी-विदेशी संस्थागत निवेशकों- आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, सोसिएट जेनरल, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, घिसालो मास्टर फंड एलपी, गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप एसई और मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने खरीदा है।

Sagility

सैजिलिटी बीवी ने सैजिलिटी के 56 करोड़ इक्विटी शेयर (11.96% हिस्सेदारी) ₹2,394.56 करोड़ में प्रति शेयर ₹42.76 के औसत भाव पर बेच दिए। लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में सैजिलिटी बीवी की 50.95% हिस्सेदारी थी।

वहीं दूसरी तरफ छह देशी-विदेशी संस्थागत निवेशकों- बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स, सोसिएट जेनरल, घिसालो मास्टर फंड एलपी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और गोल्डमैन सैक्स फंड्स ने सैजिलिटी में कुल 5.19% हिस्सेदारी ₹1,039.32 करोड़ में खरीदी है।

Sri Lotus Developers and Realty

कैपिटल ग्रुप की अमेरिका की स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड ने मुंबई की कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी के 1.41 करोड़ अतिरिक्त इक्विटी शेयर (2.89% हिस्सेदारी) ₹339.36 करोड़ में प्रति शेयर ₹240 के औसत भाव पर खरीदे हैं। हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार इस फंड के पास कंपनी में 1.95% हिस्सेदारी (यानी 95.05 लाख शेयर) थे।

Strides Pharma Science

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने प्रति शेयर ₹1,045.28 के औसत भाव पर ₹69.23 करोड़ में स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के 6.62 लाख शेयर (0.71% होल्डिंग) और खरीदी है। सितंबर 2026 तक बीमा कंपनी की इस फार्मा कंपनी में 3.47% हिस्सेदारी थी।

EAAA India Alternatives

आज ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: आईटीसी, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, मैरिको, एकम्स ड्रग्स एंड फार्मा, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, बालाजी एमाइन्स, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, देवयानी इंटरनेशनल, डोम्स इंडस्ट्रीज, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, ग्रैन्यूल्स इंडिया, केईसी इंटरनेशनल, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, पर्पल स्टाइल लैब्स, पेट्रोनेट एलएनजी, पीटीसी इंडिया, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टीबीओ टेक, ट्राइडेंट, यूपीएल, वोकहार्ट, Zuari एग्रो केमिकल्स

एक्स-डिविडेंड: कोलगेट पामोलिव (इंडिया), टानला प्लेटफॉर्म्स, पिट्टी इंजीनियरिंग, रूट मोबाइल

F&O बैन: कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।