
Punjab Election 2027 : आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। वे धुरी से चुनाव लड़ेंगे।
लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरण तारण से हरमीत सिंह संधू, मोगा से डॉ. अमन दीप कौर अरोरा और पटियाला से अजीत पाल सिंह कोहली को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की पहली सूची में 4 महिलाओं के नाम शामिल है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/dsbqLTNwLa
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में
मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और जैस्मीन शाह शामिल हुए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। शनिवार सुबह पीएसी की एक और बैठक हुई। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में पार्टी ने सर्वे और जनता के फीडबैक को आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने 5 साल के कामकाज और पंजाब में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी। आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति करेगी और अपने काम का हिसाब देकर वोट मांगेगी।


