
पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से हार के बाद भारत के लिए हॉंगकॉंग सिक्सस में कुछ भी ठीक नहीं हुआ। भारत का पहला मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात से हुआ लेकिन भारत ने लगभग वैसा ही प्रदर्शन किया जैसा पाकिस्तान के खिलाफ किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की बल्लेबाजों ने लगातार विकेट गंवाए। भारत की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि गेंदबाज नटराजन ने 14 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को 94 रनों तक पहुंचाया।
95 रनों का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने अंश टंडन (12 गेंदों में 39 रन) और खालिद शाह (14 गेंदों में 52 रन) बनाकर महज 4.2 ओवर में 97 रन बना दिए और 6 विकेट से मैच जीत लिया। संयुक्त अरब अमीरात ने कप सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत ने बाउल ( तीसरे दर्जे) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
India have sent a decent side for Hong Kong Sixes comprising of current IPL players only, but Natarajan was the best batter in the second match, what the hell https://t.co/LHazHQNtGh
— arfan (@Im__Arfan) October 31, 2026
लेकिन वहां भी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ करीबी मैच में हार मिली। भारत ने इस बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन इंग्लैंड ने पहले ओवर में विकेट खोने के बाद धआंधार बल्लेबाजी शुरु कर दी तो सीधे 124 रनों तक जा कर ही रुकी।
मार्टिन एंडरसन नो 13 गेंदों में 51 रन बनाए। पहाड़नुमा स्कोर की शुरुआत भारत ने पहले ओवर में सिर्फ 11 रन और 1 विकेट खोकर की। लेकिन अगले ओवर से राहुल त्रिपाठी और शशांक सिंह ने लगभग हर गेंद को छक्का या चौके तक पहुंचाने की कोशिश की।
लेकिन राहुल त्रिपाठी को रिटायर करने का दांव उल्टा पड़ा और टीम ने लगातार विकेट गंवाए। ऐसे में जब वह फिर बल्लेबाजी करने आए तब तक मैच फिसल रहा था। हालांकि क्रुणाल पांड्या ने अंतिम ओवर में जरूरी 18 रन में एक छक्का और चौका भी लगाया लेकिन अंतिम गेंद पर 4 रन नहीं बना सके और भारत 3 रनों से यह मैच हार गई। अब भारत 11वें और 12वें स्थान के लिए कल बांग्लादेश से भिड़ेगा।

