बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Helicopter crash in badarinath

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा विमान हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से 6 यात्रियों को लेकर देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा यूकाडा का एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया है। खराब मौसम के बीच प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है।

 

सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।