
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मच्छार सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ से नवाजा। राष्ट्रपति ने इस दौरान कैप्टन मच्छार को गले लगाया। इस अवसर पर फ्लाईदुबई के कैप्टन के साथ साथ क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया।
समारोह में जब घायल हाथ में ब्रेस पहने कैप्टन स्मित अपने क्रू के साथ पहुंचे तो हर आंख इस असली हीरो के जुनून और समर्पण को देखकर गर्व और सम्मान से भर गई। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने क्रू सदस्यों को पदक सौंपते हुए कहा कि संकट के समय उनका साहस, जिम्मेदारी का अहसास और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता यूएई के विमानन क्षेत्र के उच्चतम मानकों को दर्शाती है।
Terror was met with courage. Courage was met with honour. President Sheikh Mohamed bin Zayed embraces Captain Smit Machchhar, hero of flydubai Flight FZ1073, honoured with the Order of Zayed II. In the UAE, bravery knows no nationality. Heroes are treated as heroes. https://t.co/338raPFbyZ
— Mona Alhmoudi، منى الحمودي (@monaalhmoudi) October 27, 2026
बता दें कि’ऑर्डर ऑफ जायेद II’ यूएई का एक प्रतिष्ठित नागरिक और सैन्य सम्मान है, जो देश और समाज के लिए असाधारण, साहसिक व उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किया जाता है।
इस मौके पर दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और दोनों अमीरात के शाही परिवारों के सदस्य भी मौजूद थे।
आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने कॉकपिट में अचानक हमला कर दिया था। इस विकट स्थिति में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस और बेमिसाल सूझबूझ का परिचय दिया। दर्द से तड़पते हुए भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने तेजी से नीचे गिरते विमान में हमलावर को-पायलट को काबू में कर लिया।


