Anjali Arora Controversy: अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट पहुंचे कानपुर इवेंट के आयोजक, अमन निगम ने किया बड़ा दावा

Anjali Arora Kanpur Event Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानपुर में 15 अक्टूबर को आयोजित ‘नगाड़ा नाइट्स कार्यक्रम’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के आयोजक अमन निगम ने अंजलि द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनके पास पूरे घटनाक्रम के पुख्ता वीडियो सबूत मौजूद हैं।