
INDvsNZ अभिषेक शर्मा की सनातनी शतक (क्योंकि शतक लगाने के बाद वह तपस्या की मुद्रा में बैठकर ओम नम शिवाय) जपने लग गए ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बेबस करते हुए भारत को 6 विकेटों से जीत दिला दी। लगातार तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीत चुकी भारत ने इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से अपराजेय बढ़त हासिल कर ली।
199 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तूफानी शुरुआत रही। पहले 6 ओवर में ही टीम ने 118 रन बना दिए। यह किसी भी टीम का सर्वश्रेष्ठ पॉवरप्ले स्कोर है। आज संजू सैमसन की जगह बल्लेबाजी करने आए वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। उन्हें सैंटनर ने 92 रनों के स्कोर पर जीवनदान दिया जिसका उन्होंने शतक लगाकर फायदा उठाया।
Dusro ki mental health kharab karke khud meditation karta hai https://t.co/Z6TACIr3O4
— Sagar (@sagarcasm) October 27, 2026
हालांकि उनके जाने के बाद रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन सस्ते में पवैलियन लौट गए लेकिन नमनधीर ने चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले डैरिल मिचेल ने 52 गेंदों में 5 चौके और छक्के समेत 89 रन बनाकर टीम को बमुशिकल 198 रनों तक पहुंचाया था। लेकिन अंत में यह नाकाफी साबित हुआ।

