Market cues : 22790 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में 22900–23000 की ओर तेजी मुमकिन

Trade setup for today : 21 अक्टूबर को निफ्टी अपने इंट्राडे हाई 23,120 से 1.33 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। कल निफ्टी में 0.34 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। कल लगातार दूसरे सत्र में निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट की कमजोरी और तेल की ऊंची कीमतें बाजार में मंदी के माहौल को आगे बढ़ा सकती हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन यानी 22,790 के ऊपर बना रहता है तो इसमें 22,900–23,000 के जोन की तरफ तेजी आ सकती है। हालांकि,अगर यह 22790 के नीचे चला जाता है, तो इसके 22,600–22,500 तक और गिरने की संभावना बढ़ सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (22,811) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 23,041, 23,152 और 23,332

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,681, 22,570 और 22,390

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाई है, जिसमें ऊपर और नीचे की तरफ काफी बड़ी शैडो दिख रही है। यह उतार-चढ़ाव के बीच लगातार कमजोरी का संकेत है। 20-डे EMA के नीचे आने के बाद, यह इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। हालांकि,यह बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन के थोड़ा ऊपर बना रहने में कामयाब रहा जो आमतौर पर एक सपोर्ट लेवल का काम करती है। RSI गिरकर 46.27 पर आ गया,लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर बना रहा। वहीं, MACD ने रेफरेंस लाइन के ऊपर अपना अपट्रेंड बनाए रखा, हालांकि पिछले चार सत्रों में विस्तार के बाद इसका हरा हिस्टोग्राम बार अब सिकुड़ गया है। कुल मिलाकर,ये टेक्निकल इंडीकेटर बताते हैं कि मंदी और मजबूत हो रही है,जबकि इंडेक्स शॉर्ट टर्म सपोर्ट को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, जिससे खरीदारी आने पर सुधार की गुंजाइश बनी हुई है।

बैंक निफ्टी (54,977) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,628, 55,904 और 56,351

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 54,733, 54,457 और 54,009

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,657, 56,238

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,049, 54,053

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंक निफ्टी 0.92 प्रतिशत गिर गया और डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाई। यह अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के काफी नीचे आ गया है, जो बढ़ते बिकवाली के दबाव की संकेत है। यह इंडेक्स अब सभी प्रमुख मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड की मध्य रेखा के नीचे ट्रेड कर रहा है,जो इसके कमजोर होते तकनीकी ढांचे का संकेत है। RSI गिरकर 43.51 पर आ गया है और ‘बेयरिश क्रॉसओवर’ के करीब पहुंच रहा है। वहीं, MACD नीचे तो आया लेकिन अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर ही बना रहा, जबकि हरे रंग का हिस्टोग्राम बार लगातार दूसरे सेशन में छोटा हो गया। कुल मिलाकर, ये तकनीकी संकेतक ‘बेयरिश मोमेंटम’ (मंदी के रुझान) के बढ़ने की ओर इशारा करते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image721102026

इंडिया VIX

बाजार के डर का पैमाना माने जाने वाले इंडेक्स ‘इंडिया VIX’ में कल 6.11 प्रतिशत की तेजी आई और यह 15.67 पर बंद हुआ। 8 जून के बाद से यह इसका सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है। यह बाजार में बढ़ती घबराहट और तेजड़ियों की बढ़ती बेचैनी का संकेत देता है। अगर यह 16-17 के दायरे के ऊपर जाता है और लगातार इस स्तर पर बना रहता है,तो इससे तेजी के रुझान के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 अक्टूबर को गिरकर 0.78 पर आ गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.93 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: अंबुजा सीमेंट्स, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल (SAIL)

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

Jio Platforms IPO : जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में कैसे करें निवेश, किस कैटेगरी में आवेदन ज्यादा फायदेमंद?

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।