शांति इनऑर्गेनिक्स की 7 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग सुपर डुपर हिट रही। शेयर NSE SME पर 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 157.70 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 83 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 47.24 करोड़ रुपये का इश्यू 142.17 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 130.97 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 195.53 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 125.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
शांति इनऑर्गेनिक्स लिमिटेड सल्फर-बेस्ड इनऑर्गेनिक केमिकल बनाती और बेचती है। इसके मुख्य प्रोडक्ट्स में सोडियम मेटाबाइसल्फाइट, सोडियम सल्फाइट पाउडर, अमोनियम बाइसल्फाइट सॉल्यूशन और सोडियम बाइसल्फाइट पाउडर/सॉल्यूशन शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से ऑयल ड्रिलिंग, फार्मास्यूटिकल्स, फूड और बेवरेज, पल्प और पेपर, और वॉटर ट्रीटमेंट जैसे उद्योगों में प्रिजर्वेटिव, रिड्यूसिंग एजेंट, ऑक्सीजन स्केवेंजर और प्रोसेस इंटरमीडिएट के तौर पर किया जाता है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में बेचती है।

