Stock Market LIVE Updates: GIFT निफ्ट से मिल रहे सपाट शुरुआत के संकेत, अमेरिकी बाज़ार गिरे, एशियाई बाजारों में तेजी

Stock Market LIVE Updates : आज शुरुआती कारोबार में GIFT निफ्टी 29.50 अंक की गिरावट के साथ लगभग 23,980.50 पर ट्रेड करता दिखा, जिससे घरेलू इक्विटी मार्केट में सपाट या निगेटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल GIFT Nifty मामूली गिरावट के साथ लगभग 23,980.50 पर ट्रेड कर रहा है। उधर 4 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स में लगातार चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 362.57 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 76,515.43 पर और निफ्टी 24.25 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 23,897.70 पर बंद हुआ था।