Stocks to Watch: 24 स्टॉक्स; चार लिस्टिंग और RVNL, Lupin, Lemon Tree, Tata Motors CV समेत इन शेयरों पर फोकस

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुल रुझानों से घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 48.50 प्वाइंट्स यानी 0.20% की गिरावट के साथ 23,961.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 4 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 362.57 प्वाइंट्स यानी 0.48% की बढ़त के साथ 76,515.43 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.25 प्वाइंट्स यानी 0.10% की मजबूती के साथ 23,897.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Molbio Diagnostics Q1 (Consolidated YoY)

जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मोल्बियो डाइग्नॉस्टिक्स ₹23.7 करोड़ के घाटे से ₹58.7 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में आ गई तो रेवेन्यू 4 गुना बढ़कर ₹99.7 करोड़ से ₹408.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Cohance Lifesciences

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 27 अगस्त से 4 सितंबर के बीच तेलंगाना के शमशाबाद में स्थित कोहेंस लाइफसाइंसेज के फॉर्मूलेशन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद चार ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी हुआ।

Tata Motors Commercial Vehicles

टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी टीएमएल होल्डिंग्स बीवी ने इवेको ग्रुप के सभी मौजूदा कॉमन शेयरों को खरीदने के लिए वालंटरी टेंडर ऑफर दिया है। इसके लिए कंपनी हर शेयर पर 14.10 यूरो ऑफर कर रही है और इस भाव पर इवेको ग्रुप की वैल्यू 382 करोड़ यूरो है। इस खरीदारी के लिए टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी ने मॉर्गन स्टैनले और एमयूएफजी बैंक से फंडिंग का इंतजाम किया है। टेंडर ऑफर 7 सितंबर को खुलेगा और 26 अक्टूबर, 2026 तक खुला रहेगा।

Mazagon Dock Shipbuilders

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी (MSETCL) ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को ₹118 करोड़ का परचेज ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर पांच सब-स्टेशनों के लिए AI-बेस्ड कॉम्प्रिहेंसिव इन्फ्रा-सिक्योर प्रोजेक्ट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए है।

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)

रेल विकास को SJVN थर्मल से ₹903 करोड़ का एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 1,320 MW बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (BTPP) के फेज III के तहत है। इसमें प्लांट की बाउंड्री से लेकर बिहार के बक्सर में चौसा और पावनी कामरपुर तक ट्रैक के जरिए एरियल कनेक्शन के साथ एक परमानेंट साइडिंग बनाना है यानी कि पावर प्लांट तक कोयला या सामान की आवाजाही के लिए रेलवे कनेक्टिविटी तैयार करनी है।

Prime Focus

प्राइम फोकस के बोर्ड ने इक्विटी शेयर या डेट सिक्योरिटीज जारी करके ₹3,000 करोड़ तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने लेमन ट्री होटल, बोधगया और कीज सेलेक्ट बाय लेमन ट्री होटल्स, बोधगया को लेकर दो लाइसेंस एग्रीमेंट किए हैं। दोनों प्रॉपर्टीज का मैनेजमेंट कंपनी की सब्सिडियरी कार्नेशन होटल्स संभालेगी। लेमन ट्री होटल, बोधगया में 75 कमरे होंगे, तो कीज सेलेक्ट बाय लेमन ट्री होटल्स, बोधगया में 70 कमरे होंगे।

Lupin

अमेरिका दवा नियामक एफडीए से लुपिन को मोडाफिनिल टैबलेट यूएसपी (100 एमजी और 200 एमजी) के लिए मंजूरी मिल गई है। ये टैबलेट नुवो फार्मा (आयरलैंड) डीएसी की RLD (रेफरेंस लिस्टेड ड्र) प्रोविजिल (Provigil) के बायो-इक्विवेलेंट हैं। यह दवा वयस्कों में नार्कोलेप्सी, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) या शिफ्ट वर्क डिसऑर्डर (SWD) के कारण बहुत अधिक नींद के इलाज के लिए है। IQVIA MAT के जुलाई 2026 डेटा के अनुसार अमेरिका में मोडाफिनिल टैबलेट की अनुमानित सालाना बिक्री $7.07 करोड़ थी।

Brigade Enterprises

ब्रिगेड ग्रुप ने हैदराबाद के नियोपोलिस में ब्रिगेड बार्सिलोना लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट कुल 4.04 एकड़ जमीन पर फैला है और इससे ₹2,700 करोड़ से अधिक का रेवेन्यू मिलने का अनुमान है।

Nava

नावा ने रूटीन इंस्पेक्शन, मेंटेनेंस और ओवरहॉलिंग के काम के लिए अपनी दो 60 MW IPP यूनिट्स में से एक को 6 सितंबर से कुछ समय के लिए बंद करने की योजना बनाई है। यह शटडाउन लगभग 55-60 दिनों तक चल सकता है और कंपनी को उम्मीद है कि इस शटडाउन से उसके कारोबार को खास झटका नहीं लगेगा।

Urban Enviro Waste Management

अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट को अकोला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से ₹219 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पांच साल के लिए म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट को घर-घर से इकट्ठा करने और उसे भोड (Bhod) में तय प्रोसेसिंग/डिस्पोडजल साइट तक ले जाने के लिए है। इसे दो साल तक और बढ़ाया जा सकता है।

Swiggy

बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स ने ₹491.99 करोड़ में स्विगी के 1.78 करोड़ शेयर खरीदे तो गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस I ने ₹549.01 करोड़ में 1.98 करोड़ शेयर खरीदे। इन दोनों ट्रांजैक्शन से कुल 1.36% हिस्सेदारी का लेन-देन प्रति शेयर ₹276.10 के भाव पर हुआ।

Shankara Buildpro

ओहाना इंडिया ग्रोथ फंड ने दो ट्रांजैक्शंस के जरिए शंकर बिल्डप्रो में ₹51.88 करोड़ में अतिरिक्त 1.64% हिस्सेदारी खरीदी है। कैपिटलके (CapitalK) के मालिकाना हक वाले कैटेगरी III अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) ओहाना इंडिया ग्रोथ फंड ने शंकर बिल्डप्रो के 2 लाख शेयर ₹1,296.99 के भाव पर और 2 लाख शेयर ₹1,297 के भाव पर खरीदे हैं। जून 2026 तक शंकर बिल्डप्रो में इस फंड की 1.6% हिस्सेदारी थी।

Unified Data Tech Solutions

कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स के फाउंडर विकास विजयकुमार खेमानी ने यूनिफाइड डेटा टेक सॉल्यूशंस में अपनी पर्सनल होल्डिंग से 1.07 लाख शेयर (0.53% हिस्सेदारी) ₹4.17 करोड़ में प्रति शेयर ₹387.61 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक कंपनी में उनकी 1.05% हिस्सेदारी थी।

CARE Ratings

टेनकोर पार्टनर्स मास्टर ने प्रति शेयर ₹1,725 के भाव पर ₹73.57 करोड़ में केयर रेटिंग्स के 4.26 लाख शेयर (1.41% हिस्सेदारी) बेच दिए। जून 2026 तक इसकी कंपनी में 1.56% हिस्सेदारी थी।

ESDS Software Solution

एंकरेज कैपिटल फंड की एंकरेज कैपिटल स्कीम I ने ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के 10.03 लाख शेयर (0.85% हिस्सेदारी) ₹76.01 करोड़ में ₹757.44 के भाव पर बेच दिए। शुक्रवार को कंपनी के शेयर लिस्ट होने से पहले एंकरेज कैपिटल के पास ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन में 1.13% हिस्सेदारी थी।

Priority Jewels

केआईएफएस एंटरप्राइज ने प्रायोरिटी ज्वेल्स के 1.25 लाख शेयर ₹2.90 करोड़ में ₹232.30 के भाव पर तो मुंबई की एनबीएफसी आगम कैपिटल की सहयोगी कंपनी आगम इन्वेस्टमेंट्स ने 1.98 लाख शेयर ₹4.67 करोड़ में ₹235.92 के भाव पर खरीदे हैं। इन दोनों ने कुल मिलाकर 1.79% हिस्सेदारी के बराबर शेयर खरीदे हैं।

Gland Pharma

शंघाई फोसुन फार्मा की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी प्रमोटर फोसुन फार्मा इंडस्ट्रियल ने ग्लैंड फार्मा के 75.05 लाख शेयर (4.5% हिस्सेदारी) ₹2,121.5 करोड़ में बेच दिए। हर शेयर ₹2,826.6 के भाव पर 11 इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स – कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल एएमसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, HDFC स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, सोसिएट जेनरल, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, सुंदरम म्यूचुअल फंड ने खरीदे हैं। जून 2026 तक इस फार्मा कंपनी में मिरे एसेट की 5.69%, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की हिस्सेदारी 1.79% थी तो फोसुन फार्मा की हिस्सेदारी 51.77% थी।

Tata Technologies

टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ और एमडी पैट्रिक रेमन मैकगोल्ड्रिक ने 0.51% हिस्सेदारी के बराबर 21 लाख शेयर ₹164.85 करोड़ में प्रति शेयर ₹785 के भाव पर बेच दिए। ये शेयर ICICI प्रूडेंशियल एएमसी, कोटक महिंद्रा एएमसी, 360 ONE एसेट मैनेजमेंट और कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स ने खरीदे हैं।

Nexus Select Trust

प्रशांत खेमका के व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने ब्लैकस्टोन की कंपनी बीआरईपी एशिया एसजी फोरम होल्डिंग (NQ) से नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के 74.95 लाख यूनिट ₹122.92 करोड़ में प्रति यूनिट ₹164 के भाव पर खरीदे हैं।

Purple Style Labs

आज पर्पल स्टाइल लैब्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Ashutosh Fibre, Shanti Inorganics, Phychem Technologies

आशुषोष फाइबर और शांति इनऑर्गेनिक्स के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी तो फिकेम टेक्नोलॉजीज के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट: शिपरॉकेट, बिहारी लाल इंजीनियरिंग, कोट्यार्क इंडस्ट्रीज, एसएसपीएन फाइनेंस

एक्स-डिविडेंड: गीसी वेंचर्स, टेक्समैको इंफ्रास्ट्रक्चर एंड होल्डिंग्स, ट्रांसपेक इंडस्ट्री

एक्स-स्पिन ऑफ: एचईजी

F&O बैन: आज आईनॉक्स विंड, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और SAIL में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।