
Latest News Today Live Updates in Hindi : रांची में आज प्रदर्शनकारी छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे। पुलिस ने मार्च के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पल पल की जानकारी…-उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
-ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के ऊपर बह रहा है।
-दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे साधुओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया।
-प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति हाईकोर्ट के आदेश और जलभराव का हवाला देकर रद्द कर दी गई है। इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी आठ अगस्त को हर हाल में प्रयागराज पहुंचकर छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
-झारखंड के रांची में छात्रों के प्रदर्शन का आज 14वां दिन। छात्र JPSC और JSSC परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े।
-प्रदर्शनकारी दोपहर 12 बजे रांची के बिरसा चौक से विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।

