99 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में दिया फॉलोऑन

दूसरे टेस्ट में दक्षिण.अफ्रीका ने एक अप्रतियाक्षित वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों पर समेटते हुए फॉलोऑन करवा दिया। द.अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की शतकीय पारी की बदौलत मेजबान टीम 425 रनों तक पहुंची थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 42.3 ओवर में ही 99 रनों पर सिमट गई। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 330 रनों की बढ़त प्राप्त है

कल संध्याकाल पर 1 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहले सत्र में ही 5 विकेट गंवा दिए। 66 रनों पर 5 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में थी और स्टीव स्मिथ लगातार गर्दन के दर्द से परेशान थे। अंत में उन्होंने बड़ा शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। वह 28 रन बनाकर टीम के सर्वाधिक स्कोरर रहे। वह दूसरी पारी में खेलने आएंगे या नहीं इस पर अभी संदेह है।

इसके विपरीत दक्षिण अफ्रीका को भी एक तेज गेंदबाज कम मिला जब एनरिच नोर्त्जे पसली की मांसपेशियां पकड़कर बाहर हो गए। दूसरी पारी में वह गेंदबाजी करने नहीं आएंगे यह तय हो चुका है। लेकिन मार्को यानसेन ने बल्ले के बाद टीम के लिए 5 विकेट निकाले। वहीं कंगारूओं की पूछ कगीसो रबाडा ने साफ कर दी।

यह मैच जीतने के लिए  दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट चाहिए और ऑस्ट्रेलिया को ड्रॉ खेलने के लिे 4.5 सत्र तक बल्लेबाजी करनी होगी। इस टेस्ट में जीत उनकी झोली से जा चुकी है।