Sensex-Nifty closes red: मुनाफावसूली और कच्चे तेल में उबाल के बीच लगातार दो कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज मार्केट में कोहराम मच गया। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 750 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 25150 के नीचे आ गया और लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव तेज दिखा और मिडकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट आधे फीसदी से कम रही। बिकवाली के इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹5 लाख करोड़ से अधिक घट गया।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 18 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 500.38 प्वाइंट्स यानी 0.61% की गिरावट के साथ 82,031.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 159.45 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 25,227.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 751.72 प्वाइंट्स टूटकर 81,780.47 तो निफ्टी भी 245.60 गिरकर 25,141.80 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹5.15 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 17 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹5,11,71,121.57 करोड़ था। आज यानी 18 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹5,06,55,334.94 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹5,15,786.63 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के 8 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ 8 ही मजबूत हुए। सबसे अधिक बढ़त आज एसबीआई, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टाइटन, टीसीएस और बजाज फाइनेंस में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

102 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4645 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1512 शेयर आज मजबूत हुए तो 2924 में गिरावट रही जबकि 209 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 102 शेयर एक साल के हाई और 127 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 6 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
पांच वजहों से आज मार्केट में हाहाहाकर, नहीं काम आई इन सेक्टर की रौनक
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

