यूक्रेन ने सोमवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस ने बताया कि यूक्रेन ने उसके तेल रिफाइनरियों और दूसरे अहम ठिकानों को निशाना बनाते हुए 1336 ड्रोन दागे। रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने दावा किया कि उसने सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। यूक्रेन ने क्रीमिया, ब्लैक सी में भी ड्रोन हमले बढ़ाए यूक्रेन ने हाल के दिनों में लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाया है। रूस के अलावा क्रीमिया, ब्लैक सी और एजोव सी में भी हमले तेज किए गए हैं। हाल के कुछ अभियानों में 1000 से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। AP के मुताबिक, फरवरी 2022 में रूस के हमले के साथ शुरू हुई जंग के बाद सोमवार को हुए हमले को यूक्रेन का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है। यूक्रेन का दावा- रूस की 55% तेल रिफाइनिंग क्षमता ठप की यूक्रेन के हमलों में रूस की तेल रिफाइनरियां भी निशाने पर हैं। इनसे रूस को बड़ी कमाई होती है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि उनकी सेना के हमलों से रूस की 55% से ज्यादा तेल रिफाइनिंग क्षमता ठप हो गई है। हालांकि, रूस ने जेलेंस्की के इस दावे पर कोई जवाब नहीं दिया है। यूक्रेन अब ऐसे ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिनका असर रूस की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जिंदगी पर पड़े। इस तरह वह जंग का असर रूस के आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। रूस यूक्रेन के बिजली ठिकानों को निशाना बना रहा रूस भी यूक्रेन के आम लोगों से जुड़े ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। रूस के निशाने पर खास तौर पर बिजली सप्लाई से जुड़े ठिकाने हैं। यूक्रेन का कहना है कि रूस इन हमलों के जरिए लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बनाना चाहता है। इसके साथ ही वह लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहा है। ——————- यह खबर भी पढ़ें… जेलेंस्की बोले- अमेरिका ने NATO की सदस्यता का ऑफर दिया: बदले में रूस को डोनबास सौंपने की शर्त रखी, लेकिन हम अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अमेरिका ने यूक्रेन को NATO की सदस्यता देने के बदले डोनबास का इलाका रूस को सौंपने का सुझाव दिया है। जेलेंस्की के कार्यालय ने शनिवार को उनका यह बयान जारी किया। पूरी खबर पढ़ें…
Latest News

