
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कैप्टन मच्छार के साहस को सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने जिस बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, उससे सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़े हादसे को टालने में मदद मिली। ALSO READ: दुनिया भर में छाए स्मित मच्छार की बहादुरी के किस्से, मोदी, ट्रंप समेत ग्लोबल लीडर्स ने क्यों कहा ‘असली हीरो’?
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, कैप्टन स्मित मच्छार असाधारण साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन मच्छाल ने उल्लेखनीय बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़े हादसे को टालने में मदद मिली। उनकी बहादुरी पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। कैप्टन मच्छार को सलाम। उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। ALSO READ: भारतीय पायलट ने दिखाई बहादुरी, फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट से भिड़कर 180 से ज्यादा लोगों की जान बचाई
Captain Smit Machchhar exemplifies extraordinary courage and an unwavering commitment to duty.
Despite being seriously injured, he put the safety of others before his own, displaying remarkable bravery and presence of mind that helped save hundreds of lives and avert a major…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 1, 2026
फ्लाई दुबई उड़ान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार अब तबुक के अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीय दूतावास उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।


