Margi Budh 2026: मिथुन राशि में वक्री चल रहे बुध इस दिन से होंगे मार्गी, 5 राशियों के फिरेंगे दिन और भरेगी तिजोरी

Margi Budh 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, और व्यापार का कारक माना जाता है। हर महीने इस ग्रह का गोचर होता है और फिलहाल यह मिथुन राशि में वक्री चाल से गोचर कर रहा है। बुध ग्रह का ज्योतिष में विशेष स्थान है और इसकी चाल में होने वाले हर बदलाव पर सभी ज्योतिष विशेषज्ञों की नजर रहती है। इस ग्रह की स्थिति में परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है।

ग्रहों के राजकुमार बुध लगभग 25 दिन तक वक्री रहने के बाद बहुत जल्द स्वराशि में सीधी चाल चलने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई 2026 के दिन सुबह में 4 बजकर 27 मिनट पर बुध मार्गी हो जाएंगे। बुध के मार्गी होने से कुछ राशियों के लिए समय बेहद शानदार रहने वाला है। बुध की सीधी चाल 5 राशियों के जातकों के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इनके जीवन में खुशहाली आएगी और पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

सिंह राशि : बुध का मार्गी चाल में गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा।

तुला राशि : बुध का मार्गी चाल में गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अच्छी योजनाओं के साथ व्यापार में प्रॉफिट कमा सकते हैं।

मेष राशि : बुध का मार्गी चाल में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपकी बनाई गई हर रणनीति सफलता के कदम चूमेगी। धन लाभ होने की संभावना है।

कन्या राशि : बुध की मार्गी चाल कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। धन की दिक्कतों से मुक्ती मिलने का अनुमान है। अपनी सूझबूझ से आप बेहतर परफॉर्म करेंगे। जंक फूड खाने से बचें।

कुंभ राशि : बुध का मार्गी चाल में गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए शानदार साबित हो सकता है। व्यापार में धन को लेकर तनाव खत्म होगा। अपने जीवनसाथी को समय जरूर दें। मां की देख-भाल करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra Gochar 2026: वैभव और सुख के दाता शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों का द्वार खटखटाएंगी लक्ष्मी, जानें कब होगा यह गोचर