RRB JE Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने कई तकनीकी श्रेणियों में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए अहम खबर है, जो रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आरआरबी की ओर से मंजूरी मिल चुकी है और इसकी जानकारी सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को भेज दी गई है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आरआरबी की आवेदन वेबसाइट rbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 35 अलग-अलग तकनीकी कैटेगरी में कुल 4098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) जैसे पद शामिल हैं।
किस ब्रांच में कितने पदों पर होनी है भर्ती
आरआरबी की ओर से भेजे गए विवरण के अनुसार सबसे ज्यादा पद जूनियर इंजीनियर (सिविल-सिग्नल) के हैं।
जूनियर इंजीनियर (सिविल-सिग्नल): 845 पद
जूनियर इंजीनियर (वर्क्स): 470 पद
जूनियर इंजीनियर (केमिकल एंड मेटालर्जिकल): 450 पद
जूनियर इंजीनियर (वर्क्स/मैकेनिकल): 436 पद
डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS): 314 पद
जूनियर इंजीनियर (टी-ओ): 163 पद
जूनियर इंजीनियर (टीआरएस): 82 पद
जूनियर इंजीनियर (ट्रैक मशीन): 49 पद
जूनियर इंजीनियर (ब्रिज): 46 पद
इसके अलावा कई अन्य तकनीकी श्रेणियों में भी खाली पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भरा जाएगा। इसकी डीटेल नोटिफिकेशन से मिल सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के साथ-साथ बीई और बीटेक करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। किस पद के लिए कौन-सी शैक्षणिक योग्यता होगी इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद दी जाएगी। इसी नोटिफिकेशन में आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी जारी की जाएगी।
रेलवे के इन तकनीकी विभागों में होगी नियुक्ति
इलेक्ट्रिकल विभाग : इलेक्ट्रिकल विभाग में डिजाइन एंड ड्राइंग, टीआरएस, जनरल सर्विस, पावर और वर्कशॉप जैसी शाखाओं के लिए जूनियर इंजीनियर भर्ती किए जाएंगे।
सिविल इंजीनियरिंग विभाग : सिविल इंजीनियरिंग विभाग में ब्रिज, पी-वे, वर्क्स, डिजाइन एंड ड्राइंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट से जुड़े पद शामिल किए गए हैं।
मैकेनिकल विभाग : मैकेनिकल विभाग में कैरेज एंड वैगन, डीजल शेड, प्रोडक्शन यूनिट (PU), डिजाइन एंड ड्राइंग और वर्कशॉप जैसी विभिन्न शाखाओं में जूनियर इंजीनियर नियुक्त किए जाएंगे।
सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग : सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन (S&T) विभाग में सिग्नल, टेलीकम्यूनिकेशन, डिजाइन और वर्कशॉप से जुड़े पद भी इस भर्ती का हिस्सा होंगे।
केमिकल एंड मेटालर्जिकल विभाग : केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों पर भी इसी भर्ती के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी।

