Oppo ColorOS 17 की लॉन्च डेट कन्फर्म, Enco X4 ईयरबड्स और Pad Mini टैबलेट भी जल्द होंगे लॉन्च

अगर आप Oppo स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो अगले हफ्ते आपके लिए एक बड़ी खबर आने वाली है। कंपनी भारत में अपना नया सॉफ्टवेयर ColorOS 17 पेश करने जा रही है, जो Android 17 पर आधारित होगा। इस नए सॉफ्टवेयर से जुड़े फीचर्स जानने के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि भारत में इसे ग्लोबल लॉन्च के दिन ही पेश किया जाएगा।

खास बात यह है कि Oppo की आने वाली Find X10 सीरीज कंपनी की पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें ColorOS 17 पहले से ही इंस्टॉल मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने भारत में Enco X4 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और Oppo Pad Mini टैबलेट को लॉन्च करने के भी संकेत दिए हैं। ये दोनों डिवाइस पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं।

ColorOS 17 भारत में लॉन्च डेट

Oppo ने एक प्रेस रिलीज में आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ColorOS 17 भारत में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इसके ग्लोबल रोलआउट के साथ ही होगा, जो सुबह 11 बजे CEST (दोपहर 2:30 बजे IST) के लिए तय किया गया है। यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Android 17 पर आधारित है और इसे सितंबर में पेश किया गया था। Find X10 सीरीज, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है, देश में ColorOS 17 के साथ आने वाली Oppo की पहली स्मार्टफोन लाइनअप होगी।

Oppo ने भारत में Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स और Oppo Pad Mini के आने का टीजर जारी किया है। हालांकि, कंपनी ने नए ईयरफोन और टैबलेट की रिलीज की सही तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Oppo India ने X पर एक प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया है, जिसमें Enco X4 ईयरबड्स और Oppo Pad Mini टैबलेट की झलक दिखाई गई है। पोस्टर में ईयरबड्स को सफेद रंग में दिखाया गया है। इसके साथ ‘Built for Studios, Tuned for You’ टैगलाइन दी गई है। इससे यह भी पुष्टि होती है कि ईयरबड्स को ऑडियो ब्रांड Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किया गया है। वहीं, Oppo Pad Mini में स्टायलस सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसके ‘मैट डिस्प्ले एडिशन’ होने की भी पुष्टि की है।

Oppo Enco X4 को चीन में CNY 1,199 (लगभग 17,100 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इन ईयरफोन में डुअल ड्राइवर हैं, जिनमें 11mm का डायनामिक वूफर और 6mm का प्लैनर ट्वीटर शामिल है, जिन्हें Dynaudio के साथ मिलकर ट्यून किया गया है। ईयरफोन में अडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है और दावा किया गया है कि ये बिना केस के 13 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। इनमें IP55 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी है।

चीन में Oppo Pad Mini की शुरुआती कीमत CNY 3,699 (करीब 51,000 रुपये) रखी गई है। इस टैबलेट में 8.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Amazon Sale में iPhone 16 और iPhone 17e पर भारी छूट, कूपन और बैंक ऑफर से होगी ज्यादा बचत

Oppo Find X10 भारत में मचाएगा तहलका! BIS सर्टिफिकेशन पर दिखा फोन, फीचर्स भी हुए लीक

Oppo अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप, Oppo Find X10 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। खास बात यह है कि Oppo Find X10 पहले ही BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिख चुका है, जिसका मतलब है कि यह डिवाइस भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हो रहा है। इसके अलावा, Oppo Find X10 Pro Max भी थाईलैंड के NBTC डेटाबेस पर सामने आया है और इसे TUV मंजूरी भी मिल गई है।

इस सीरीज के भारत-स्पेसिफिक वेरिएंट की बात करें, तो Oppo Find X10 का मॉडल नंबर CPH2911 है। सीरीज के Pro वेरिएंट के बारे में अफवाहें हैं कि कंपनी इसे सिर्फ चीन तक ही सीमित रखेगी। हालांकि, अभी तक Oppo Find X10 Pro Max के भारत में उपलब्ध होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। तो चलिए अब, लीक, अफवाहों और अनुमानों के आधार पर इस फोन के बारे में जो भी जानकारी मिली है वह यहां हम आपको बताते हैं।

Oppo Find X10 सीरीज के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X10 में 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले और बहुत पतले बेजेल्स होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज या Dimensity 9500 Plus चिपसेट हो सकता है, साथ ही 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है। इसके कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स भी आ सकते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि इस फोन में 8000mAh की बैटरी होगी और यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा और इसमें ColorOS स्किन होगी।

कैमरे की बात करें तो, Oppo Find X10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप सेंसर, 200MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। अभी तक डिवाइस की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि Oppo की ओर से आधिकारिक घोषणा होने पर ही इस बारे में और जानकारी मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें: iPhone Ultra होगा अब तक का सबसे महंगा iPhone! कीमत और फीचर्स ऑनलाइन लीक