Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और Watch 9 लॉन्च, मिलेंगे AI हेल्थ फीचर्स और 800mAh बैटरी

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में सिर्फ फोल्डेबल फोन (Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8) ही लॉन्च नहीं किए, बल्कि इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दो नई स्मार्टवॉच – Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 को भी पेश किया है। जहां एक तरफ Galaxy Watch Ultra 2 को उन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और मजबूत बनावट वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ Galaxy Watch 9 नए AI-पावर्ड वेलनेस टूल्स के साथ रोजाना की हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करती है।

Samsung Galaxy Watch 9 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Galaxy Watch 9 को 40mm और 44mm साइज में पेश किया गया है। दोनों ही मॉडल्स में AMOLED ‘ऑलवेज-ऑन’ डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है और यह सफायर क्रिस्टल ग्लास से सुरक्षित है। Samsung ने इस स्मार्टवॉच में Qualcomm का नया Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर दिया है, साथ ही इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज भी है। यह वॉच Wear OS 7 पर चलता है, जिसमें ऊपर One UI 9 Watch का इंटरफेस दिया गया है।

इस स्मार्टवॉच में Samsung का लेटेस्ट बायोएक्टिव सेंसर है, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ECG और बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस को एक ही सिस्टम में मिलाता है। इसमें हार्ट हेल्थ स्कोर, फिटनेस इंडेक्स, डेली कार्डियो लोड, वाइटल्स, हियरिंग और अपडेटेड स्लीप एपनिया जैसे नए AI-पावर्ड फीचर्स भी शामिल हैं।

बैटरी कैपेसिटी मॉडल के हिसाब से अलग-अलग है; 44mm वाले वर्जन में 445mAh की बैटरी है, जबकि 40mm वाले वेरिएंट में 390mAh की बैटरी है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस चार्जिंग, LTE, ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई, NFC और डुअल-फ़्रीक्वेंसी GPS जैसे सभी फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 में 1.52-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। इसमें Qualcomm का पेंटा-कोर Snapdragon Wear Elite चिपसेट लगा है, साथ ही 2GB RAM और 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है। यह वियरेबल Wear OS 7 पर आधारित One UI 9 Watch के साथ आता है और Android 13 या उससे नए वर्जन वाले स्मार्टफोन के साथ काम करता है।

Samsung ने इस Watch की मजबूती को भी बेहतर बनाया है और इसके लिए IP69K, 10ATM, EN13319 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन होने का दावा किया है। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए अपग्रेडेड Bio Active सेंसर दिया गया है, जो ECG, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, स्किन टेम्परेचर ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और नए स्लीप एपनिया फीचर को सपोर्ट करता है। यह वॉच यूजर्स को आस-पास के तेज शोर-शराबे के लेवल के बारे में भी नोटिफाई कर सकती है।

पावर के लिए इस वॉच में 800mAh की बैटरी दी गई है, जो WPC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें LTE, Bluetooth 6.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, NFC और डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और Samsung Galaxy Watch 9 की उपलब्धता और कीमत

Samsung ने कन्फर्म किया है कि चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में आज से प्री-ऑर्डर शुरू हो रहे हैं, जबकि बिक्री इस महीने के आखिर में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। Galaxy Watch 9 को चुने गए साइज के आधार पर ग्रेफाइट, क्रीम और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

हालांकि, Samsung ने अभी तक दोनों स्मार्टवॉच की भारत में कीमत का ऐलान नहीं किया है। जैसे ही Samsung भारतीय बाजार के लिए आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी देगा, हम इस स्टोरी को अपडेट कर देंगे।

यह भी पढ़ें: 4 Android अपडेट और 50MP कैमरा के साथ आएगा Redmi Note 17, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Z Fold 8 Ultra से Android XR Glasses तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च?

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Samsung बस कुछ ही घंटों में अपने नए जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाला है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी आज रात लंदन में अपना ‘Galaxy Unpacked 2026’ इवेंट आयोजित करेगी। उम्मीद है कि इस इवेंट में ‘Galaxy Z Fold 8’ लाइनअप के साथ-साथ नई Galaxy स्मार्टवॉच और शायद इसके Android XR स्मार्ट ग्लास भी पेश किए जाएंगे। हालांकि, Samsung ने फाइनल प्रोडक्ट लाइनअप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक से पहले ही काफी कुछ पता चल गया है कि कंपनी क्या-क्या लॉन्च कर सकती है। अब आइए हम आपको Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से जुड़ी वो जानकारी देते हैं, जहां आपको पता चलेगा की लाइवस्ट्रीम कब और कहां देखें और इस इवेंट से क्या उम्मीद की जा सकती है।

सैमसंग क्या लॉन्च कर सकता है?

कई लीक के अनुसार, यह टेक कंपनी तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है: Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8।

माना जा रहा है कि Galaxy Z Fold 8 Ultra Samsung का अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल फोन होगा, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 2,09,990 रुपये हो सकती है। स्टैंडर्ड Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत लगभग 1,84,999 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत लगभग 1,34,999 रुपये हो सकती है।

वहीं, फोल्डेबल डिवाइस के साथ-साथ, ऐसी भी चर्चा है कि कंपनी Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च कर सकती है। हालिया लीक से यह भी पता चलता है कि इन दोनों स्मार्टवॉच में Qualcomm का नया Snapdragon Wear Elite चिपसेट और बड़ी बैटरी हो सकती है, जबकि इनकी डिस्प्ले पिछली जनरेशन जैसी ही रहेगी।

इसके अलावा, एक और प्रोडक्ट है जिसे लेकर काफी उत्साह है और वह है सैमसंग के Android XR Glasses। उम्मीद है कि यह वियरेबल डिवाइस AI-पावर्ड कॉन्टेक्चुअल अवेयरनेस के लिए काफी हद तक Google Gemini पर निर्भर करेगा, और इसमें लगे कैमरे सीन को पहचानने और वीडियो कैप्चर करने में मदद करेंगे।

Galaxy Unpacked 2026: तारीख, समय और लाइवस्ट्रीम की जानकारी

दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी ने लंदन में बुधवार, 22 जुलाई को Galaxy Unpacked 2026 इवेंट तय किया है। यह इवेंट दोपहर 2:00 बजे BST (शाम 6:30 बजे IST) शुरू होगा और इसे दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जो लोग इसे देखना चाहते हैं, वे Samsung.com और Samsung के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

उम्मीद है कि Samsung इस इवेंट में अपने नए फोल्डेबल डिवाइस दिखाएगा और नए वियरेबल्स और AI-पावर्ड प्रोडक्ट्स के साथ अपने प्रीमियम Galaxy इकोसिस्टम का पेश करेगा।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro XL की एंट्री जल्द, 5500mAh बैटरी और Tensor G6 चिप से होगा लैस