भारी चूड़ियों से हो गई हैं परेशान! इस सावन ट्राई करें कांच के ये 7 स्टाइलिश कंगन

सावन जैसे ही शुरू होता है हरे रंग की चूड़ियों और कंगनों की रौनक बाजारों में बढ़ जाती है। ऐसे में मार्केट में अब हल्के, स्टाइलिश और कम्फर्टेबल कांच के कंगन महिलाओं और कॉलेज-ऑफिस जाने वाली गर्ल्स को खूब भा रही हैं।

कर्व कंगन (Curve Bangles)

इस सावन कर्व डिजाइन वाले कंगन महिलाओं और गर्ल्स को खूब पसंद आ रहे हैं। इनका हल्का टेढ़ा-मेढ़ा पैटर्न इन्हें दूसरे कंगनों से अलग और स्टाइलिश लुक देता है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं और कॉलेज गर्ल्स इन्हें सिंगल पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। इनकी शुरुआती कीमत करीब 80 रुपये से शुरू होती है।

 

मल्टी कलर कंगन (Multicolor Bangles)

एक ही कंगन में कई रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगते हैं, मल्टी कलर कंगन भी अच्छा ऑप्शन हैं। इनकी अट्रैक्टिव डिजाइन हर तरह के एथनिक और फ्यूजन आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। महिलाएं इन्हें जोड़ी बनाकर पहनना पसंद करती हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से शुरू होती है।

स्टार-स्टोन कंगन (Star & Stone Bangles)

ये कंगन देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं जो स्टार और स्टोन वर्क से सजे होते है। हल्के कांच से बने होने के कारण इन्हें लंबे समय तक पहनने में भी कोई परेशानी नहीं होती। ये त्योहारों के साथ-साथ ऑफिस और छोटी-छोटी फैमिली फंक्शन के लिए भी परफेक्ट हैं। इनकी शुरुआती कीमत 100 रुपये जोड़ी से शुरू होती है।

हरे बोरोसिल कंगन (Green Borosil Bangles)

सावन में हरे रंग के कंगनों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। बोरोसिल कांच से बने ये कंगन हल्के, मजबूत और कम्फर्टेबल होते हैं। महिलाएं इन्हें रोजाना पहन सकती हैं और ये आसानी से हर तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 50 रुपये से शुरू होती है।

वाटर कलर कंगन (Water Color Bangles)

वाटर कलर कंगन ट्रांसपेरेंट और यूनिक लुक की वजह से तेजी से ट्रेंड में आ रहे हैं। इनका ग्लासी फिनिश कलाई की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इन्हें सिंगल पहनने का ट्रेंड भी पॉपुलर हो रहा है, जिससे सिंपल लुक भी स्टाइलिश नजर आता है।

सिंगल कंगन स्टाइल (Single Bangle Style)

Story pin image

कई महिलाएं और गर्ल्स दोनों हाथों में ज्यादा चूड़ियां पहनने की बजाय सिर्फ एक स्टाइलिश कंगन पहनना पसंद कर रही हैं। यह स्टाइल ऑफिस, कॉलेज और डेली वियर के लिए परफेक्ट होते है।

बोरोसिल ग्लास कंगन (Borosil Glass Bangles)

This may contain: green and yellow bangies with gold accents

बोरोसिल ग्लास से बने कंगन हल्के वजन वाले और मजबूत होते हैं। ये जल्दी टूटते नहीं हैं और लंबे समय तक आराम से पहने जा सकते हैं। बाहर काम करने वाली और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच इनकी बहुत डिमांड है।

इस राखी बनाएं पलों को खास, हल्के वजन वाली गोल्ड रिंग से दें रिश्तों को गोल्डन टच!

रक्षाबंधन पर अगर आप अपने भाई या बहन के लिए कोई खास और यादगार गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो गोल्ड रिंग एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। सिंपल, एलिगेंट और सोबर डिजाइन वाली रिंग हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। आइए देखते हैं राखी पर गिफ्ट करने के लिए खूबसूरत गोल्ड रिंग डिजाइन:

फ्लोरल गोल्ड रिंग

सोने सी चमक वाली कटवर्क फैंसी अंगूठी, 5 नई डिजाइन से हाथों को दें रॉयल लुक | Cutwork Fancy Rings New Designs For Women Royal Look With Golden Shine At Minimum Cost |

अगर आपकी बहन को एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो फ्लोरल डिजाइन वाली गोल्ड रिंग एक शानदार ऑप्शन है। फूलों की नाजुक डिजाइन इसे स्टाइलिश और ट्रेडिशनल दोनों लुक देती है, जिसे वह रोजाना भी पहन सकती हैं।

 

हार्ट शेप गोल्ड रिंग

Heart Shape Lab Grown Diamond Ring, Bezel Set Heart Diamond Ring, Signet Gold Engagement Ring, Minimalist Promise Ring, Jewelry Gift for Her - Etsy

हार्ट शेप रिंग प्यार और अपनापन दिखाने का खूबसूरत प्रतीक है। राखी के मौके पर यह डिजाइन बहन के लिए एक एम्लोशनल और यादगार गिफ्ट बन सकता है।

 

मिनिमल बैंड रिंग

1 Gram Gold Ring: कम बजट में गोल्ड ज्वेलरी का सपना पूरा, 1 ग्राम रिंग के 5 शानदार ऑप्शन | 1 Gram Gold Ring Designs Price Drop Latest Unique Rings | Asianet News Hindi

सिंपल और सोबर लुक पसंद करने वाली बहनों के लिए मिनिमल गोल्ड बैंड रिंग परफेक्ट रहती है। इसका क्लासी डिजाइन वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

 

स्टोन स्टडेड गोल्ड रिंग

Latest trendy gold rings for women

छोटे डायमंड, जिरकॉन या रंगीन स्टोन से सजी गोल्ड रिंग काफी अट्रेक्टिव लगती है। यह डिजाइन पार्टी, फेस्टिवल और डेली वियर के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

 

क्लासिक प्लेन गोल्ड बैंड

1 Gram Gold Ring: कम बजट में गोल्ड ज्वेलरी का सपना पूरा, 1 ग्राम रिंग के 5 शानदार ऑप्शन | 1 Gram Gold Ring Designs Price Drop Latest Unique Rings | Asianet News Hindi

जो भाई सिंपल और क्लासी एक्सेसरीज पसंद करते हैं, उनके लिए प्लेन गोल्ड बैंड सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसका टाइमलेस डिजाइन हर उम्र के लोगों पर अच्छा लगता है।

 

मैट फिनिश गोल्ड रिंग

Gents Gold Ring: लड़कों के लिए सोने की अंगूठी डिजाइन, 5-7 ग्राम में पाएं प्रीमियम लुक | Mens Gold Ring Designs | Asianet News Hindi

मैट फिनिश वाली गोल्ड रिंग आजकल काफी ट्रेंड में है। इसका मॉडर्न और प्रीमियम लुक ऑफिस, कैजुअल और फॉर्मल सभी तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है।

 

टेक्सचर्ड या पैटर्न गोल्ड रिंग

Akshaya Tritiya Gold Ring Design: अक्षय तृतीया पर खरीदना है स्टाइलिश और पारंपरिक गोल्ड रिंग, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

ज्योमेट्रिक या लाइन पैटर्न वाली गोल्ड रिंग पुरुषों के बीच काफी पसंद की जाती है। यह सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देती है।

 

टू-टोन गोल्ड रिंग

Wedding Rings For Mens,

येलो और व्हाइट गोल्ड के कॉम्बिनेशन वाली टू-टोन रिंग बेहद प्रीमियम और यूनिक दिखाई देती है। अगर आप भाई को कुछ अलग और ट्रेंडी गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।