CUET UG final answer key 2026: एनटीए ने सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर की से हटाए 7 सवाल, रिजल्ट की गुड न्यूज जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ी

CUET UG final answer key 2026: राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) स्नातक (UG) की परीक्षा देने वाले देश के लाखों उम्मीदवारों की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आज सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई फाइनल आंसर की में से एनटीए ने 7 सवालों को हटा दिया है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट भी जल्द घोषित होने की उम्मीद बढ़ गई है। यह परीक्षा देश के प्रमुख यूनिवर्सिटी और संस्थान में चलने वाले स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

एनटीए ने आज 22 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर की जारी की। विशेषज्ञों ने यह आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई चुनौतियों को रिव्यू करने के बाद जारी की है। इससे पहले, 9 जून को परीक्षार्थियों की दर्ज प्रतिक्रिया और क्वेश्चन पेपर्स के साथ अस्थायी आंसर की उपलब्ध कराई थी। उम्मीदवारों को इस में 11 जून तक चुनौती देने का समय दिया था।

एनटीए ने समीक्षा के बाद 7 सवाल हटाए

परीक्षार्थियों द्वारा सबमिट किए गए चैलेंज की समीक्षा के बाद, एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा से सात सवाल हटा दिए हैं। यह फैसला विषय विशेषज्ञ द्वारा अस्थायी आंसर की के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों का आकलन करने के बाद लिया गया। एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि कैंडिडेट्स को उन सवालों के लिए मार्क्स नहीं मिलेंगे जिन्हें उन्होंने हल नहीं किया है। तय मार्किंग स्कीम के अनुसार रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर उम्मीदवारों के स्कोर तय किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों के ऑब्जेक्शन के विस्तृत मूल्यांकन के बाद, एनटीए ने कुछ रिस्पॉन्स को संशोधित किया और फाइनल आंसर की पब्लिश की। एजेंसी ने कहा है कि यह वर्जन फाइनल है, और आगे कोई चैलेंज एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख पाएंगे और 2026-27 शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उनका इस्तेमाल कर पाएंगे।

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड दर्ज करना होगा लॉगिन करने के बाद छात्र अपना रिजल्ट और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स देख सकेंगे।

स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारियों

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी डिटेल ध्यान से जांचनी चाहिए। नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, प्रतिशत (Percentile) और अन्य जरूरी जानकारियों का मिलान करना जरूरी है। अगर किसी प्रकार की कोई गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

CBSE Class 12 re-evaluation result: 12वीं के छात्रों का री-इवैल्युएशन और री-चेकिंग का रिजल्ट जारी, नंबर देखने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स