Mercury Transit 2026: बुध का स्वराशि कन्या में होगा प्रवेश, इन 5 राशियों के जातकों की होगी मौज और खुलेंगे तरक्की के दरवाजे

Mercury Transit 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का सितंबर में बड़ा गोचर होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, गणना और संचार का कारक माना जाता है। सितंबर में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कन्या राशि में होने वाला है। जब बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करते हैं तो उनकी स्थिति बेहद मजबूत मानी जाती है। बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर (प्रवेश) एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं, इसलिए कन्या राशि में उनका आना उनकी उच्च स्थिति और स्वराशि का गोचर माना जाता है।

बुध गोचर का समय और तारीख

कन्या राशि में प्रवेश : 7 सितंबर 2026 (सोमवार)

समय : दोपहर लगभग 1:22 – 1:35 बजे

अवधि : 7 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक (लगभग 19 से 20 दिन)

अगला गोचर : 26 सितंबर 2026 को बुध तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

गोचर का ज्योतिषीय महत्व

अपनी ही राशि कन्या में प्रवेश करने से बुध ‘भद्र पंच महापुरुष राजयोग’ का निर्माण करेंगे, जो बुद्धि, निर्णय क्षमता और व्यापार के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। कन्या राशि में बुध के रहने से विश्लेषणात्मक क्षमता, गणितीय कौशल, संचार कौशल, तर्कशक्ति और एकाग्रता में भारी सुधार आता है।

इन 5 राशियों के लिए खूब फलदायी है बुध का गोचर

वृष राशि : वृषभ राशि वालों के लिए बुध का कन्या में गोचर आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। निवेश, बचत और आय को लेकर बनाई गई योजनाएं फायदा दे सकती हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। ऐसे में कन्या राशि में बुध का गोचर आपके लिए कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी बातों और सुझावों को महत्व मिल सकता है।

कन्या राशि : बुध का कन्या राशि में प्रवेश इनके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि, इंसेंटिसें व या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिल सकते हैं। कारोबार में अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए नई रणनीति कारगर साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Parivartan Yog 2026: बुध के नक्षत्र अश्लेषा में पहुंचकर गुरु ने एक्टिव किया परिवर्तन योग, 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे लक्ष्मी

Monthly Horoscope July 2026: बैंक बैलेंस से नौकरी तक…, इन 3 राशियों की जुलाई में बदलने वाली है किस्मत

Monthly Horoscope July 2026: साल 2026 के 6 महीने बीत चुके हैं। अब जुलाई की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर नया महीना ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव लाता है, जिसका असर सीधा हमारे जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर होता है। जुलाई 2026 कुछ खास ग्रहों के गोचर और शुभ संयोगों को लेकर आया है, जिसके चलते 3 राशियों पर इसका खास असर होने वाला है।

जुलाई में इन राशियों के जातकों को न केवल भाग्य का साथ मिलने वाला है, बल्कि लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होते दिखेंगे। तो आइए जानते हैं कौन सी तीन वे राशियां हैं जिनकी किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि (Aries)

सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की। जुलाई 2026 मेष राशि के जातकों के लिए सुनहरे अवसरों से भरपूर होने वाला है। इस महीने आपके कर्म स्थान पर शुभ ग्रहों का पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा, जिससे आपके करियर को एक नई ऊंचाई और दिशा मिलेगी। बता दें कि इनकी सफलता की वजह बढ़ा हुआ आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से मिलने वाला सपोर्ट होगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या प्रमोशन के इंतजार में है, तो इस महीने आपकी यह इच्छा पूरी होती दिख रही ही। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए जुलाई का महीना नए निवेश के अवसर लेकर आने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए जुलाई 2026 वरदान साबित होने वाला हैं। सूर्य और बुध की अनुकूल स्थिति आपके लग्न और एकादश भाव पर असर डालेंगी, जिससे आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। सिंह राशि की सफलताकी वजह उनकी बातचीत (Communication Skills) और लीड करने की क्षमता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को तारीफ मिलेगी, साथ ही उन्हें लागू करने के लिए आपको पूरी आजादी दी जाएगी। सोसाइटी और ऑफिस में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़त होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले और किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की चाहत रखने वालों को भी गुड न्यूज मिल सकती है।

वहीं अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे और परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, जिससे आप हर परेशानी का सामना कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

जुलाई 2026 में तीसरी सबसे लकी राशि तुला रहने वाली है। आपके भाग्य स्थान और लाभ स्थान पर ग्रहों की चाल इस महीने आपके जीवन के हर क्षेत्र में खुशहाली लेकर आएगी। पिछले कुछ समय से आप, जिस मानसिक तनाव या परेशानियों का सामना कर रहे थे, वे इस महीने खत्म होंगी।

तुला राशि वालों की सफलता का कारण भाग्य का पूरा सहयोग मिलना है। इस महीने आपके सभी काम बहुत कम प्रयास में पूरे होते दिख रहे हैं। जॉब कर रहे लोगों को मनचाहा ट्रांसफर या नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है। फिजूलखर्ची कम होगा, साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलती दिखेगी।

ग्रहों की स्थिति भले ही इन तीनों राशियों पर अच्छा असर डाले, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बिना कर्म के भाग्य का पूरा लाभ नहीं उठा सकते हैं। मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों को जुलाई 2026 के इस शुभ समय का पूरा फायदा उठाते हुए आलस को छोड़ना होगा और अपने काम पर फोकस करना होगा।

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। मनी कंट्रोल हिंदी किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं कर रहा है। किसी भी चीज को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।