Bank Holiday Alert: जून 2026 का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप इस हफ्ते बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 26 जून से 28 जून के बीच लगातार तीन दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
26 से 28 जून के बीच बैंकिंग कार्यों के लिए ग्राहकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी> लेकिन शाखाओं से जुड़े कार्यों के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम के अवसर पर अवकाश रहेगा।
मुहर्रम के कारण देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। जिन प्रमुख शहरों में बैंक अवकाश रहेगा, उनमें शामिल हैं:-
नई दिल्ली
लखनऊ
मुंबई
कोलकाता
चेन्नई
बेंगलुरु
हैदराबाद
भोपाल
पटना
कानपुर
नागपुर
रायपुर
रांची
विजयवाड़ा
अगरतला
आइजोल
बेलापुर
जम्मू
श्रीनगर
इन शहरों में ग्राहकों को ब्रांच आधारित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
27 जून (शनिवार): चौथा शनिवार
RBI के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। जून 2026 का चौथा शनिवार 27 जून को पड़ रहा है। इसलिए सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे।
28 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
रविवार होने के कारण 28 जून को देशभर में सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
जून के अंत में और भी हैं रहेगी छुट्टी
29 जून: संत गुरु कबीर जयंती
29 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
30 जून: रेमना नी (Remna Ni)
30 जून को आइजोल में क्षेत्रीय पर्व रेमना नी के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये सेवाएं चलती रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में कोई परेशानी नहीं होगी। निम्नलिखित सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी:-
UPI भुगतान
मोबाइल बैंकिंग
इंटरनेट बैंकिंग
फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS)
बिल भुगतान
बैलेंस चेक
एटीएम से नकदी निकासी
ऑनलाइन अकाउंट मैनेजमेेेट
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपको चेक जमा करना है, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, केवाईसी अपडेट करानी है या कोई अन्य शाखा आधारित काम करना है, तो उसे छुट्टियों से पहले पूरा कर लें। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से अंतिम समय में परेशानी हो सकती है।
एक नजर में छुट्टियां
तारीख दिन कारण
26 जून 2026 शुक्रवार मुहर्रम
27 जून 2026 शनिवार चौथा शनिवार
28 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
29 जून 2026 सोमवार संत गुरु कबीर जयंती(शिमला)
30 जून 2026 मंगलवार रेमना नी (आइजोल)

