Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Latest News
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
          रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
          Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
          BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
          ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
          ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
          अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
          Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        Share Market

        रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी के प्रमोटर में फूट, लगातार बदल रहे चेयरमैन और डायरेक्टर

        Posted on October 5, 2026October 5, 2026 by admin

        Baazar Style Retail: फैशन रिटेल कंपनी Baazar Style Retail में प्रमोटर ग्रुप के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 25 सितंबर की AGM में रोहित केडिया को डायरेक्टर बनाए रखने के प्रस्ताव पर करीब 68% प्रमोटर वोट खिलाफ पड़े। वहीं, श्रेयांस सुराना को लेकर प्रमोटर ग्रुप ने पूरा समर्थन दिखाया।

        कंपनी में इस साल ऊपर से काफी बदलाव हुए हैं। चेयरमैन दो बार बदले। दो प्रमोटर-डायरेक्टर बोर्ड से बाहर हो गए। अगस्त में तीन और डायरेक्टरों ने भी दो दिनों के अंदर इस्तीफा दे दिया।

        पांच परिवारों का प्रमोटर ग्रुप

        Baazar Style Retail को पांच परिवार प्रमोट करते हैं। इनमें सुराना, केडिया, अग्रवाल, प्रसाद और गुप्ता परिवार शामिल हैं। कंपनी में दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के परिवार की भी हिस्सेदारी है। राकेश झुनझुनवाला ने 2018 में कंपनी में निवेश किया था। यह निवेश कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने से कई साल पहले हुआ था।

        30 जून 2026 तक रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी की करीब 3.33% हिस्सेदारी थी। यह करीब 25.3 लाख शेयरों के बराबर है।

        रोहित केडिया की पहले कुर्सी गई, फिर बोर्ड भी छूटा

        फरवरी में रोहित केडिया को चेयरमैन बनाया गया था। करीब सात महीने बाद उनकी जगह श्रेयांस सुराना को चेयरमैन बना दिया गया। इसके बाद 24 सितंबर को केडिया ने होल-टाइम डायरेक्टर के पद से भी इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि अगले ही दिन AGM में उनकी डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति पर वोटिंग होनी थी।

        प्रदीप कुमार अग्रवाल ने भी 25 सितंबर को होल-टाइम डायरेक्टर का पद छोड़ दिया। यानी AGM वाले दिन ही कंपनी का एक और प्रमोटर-डायरेक्टर बोर्ड से बाहर हो गया।

        प्रमोटर वोटिंग ने कहानी साफ कर दी

        केडिया की दोबारा नियुक्ति पर कुल 2.079 करोड़ प्रमोटर वोट पड़े। इनमें 1.412 करोड़ वोट उनके खिलाफ थे। यानी 67.93% प्रमोटर वोट प्रस्ताव के विरोध में गए। सिर्फ 66.7 लाख प्रमोटर वोट उनके समर्थन में पड़े। इसके उलट श्रेयांस सुराना की दोबारा नियुक्ति पर पड़े सभी 2.079 करोड़ प्रमोटर वोट उनके पक्ष में गए।

        इसके अलावा 84.2 लाख प्रमोटर शेयरों से दोनों प्रस्तावों पर वोट नहीं किया गया। सभी शेयरधारकों को मिलाकर देखें तो 77.76% वोट केडिया की दोबारा नियुक्ति के खिलाफ पड़े। इससे साफ है कि केडिया को लेकर सिर्फ पब्लिक या संस्थागत निवेशकों में ही विरोध नहीं था। प्रमोटर ग्रुप में भी उनके पक्ष में एकराय नहीं दिखी।

        फरवरी से शुरू हुआ बदलाव

        बाजार स्टाइल रिटेल में बदलाव फरवरी से शुरू हुए। उस समय प्रदीप कुमार अग्रवाल ने चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। हालांकि, वह होल-टाइम डायरेक्टर बने रहे। इसके बाद 6 फरवरी को रोहित केडिया को चेयरमैन बनाया गया। लेकिन उनकी कुर्सी ज्यादा दिन नहीं चली।

        2 सितंबर को कंपनी ने श्रेयांस सुराना को नया चेयरमैन बना दिया। इसके साथ चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दोनों पद सुराना के पास आ गए। उस समय कंपनी ने कहा था कि केडिया होल-टाइम डायरेक्टर बने रहेंगे। लेकिन करीब तीन हफ्ते बाद उन्होंने बोर्ड से ही इस्तीफा दे दिया।

         

        अगस्त में भी कई इस्तीफे

        अगस्त में भी कंपनी के बोर्ड में हलचल रही। 19 अगस्त को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उष्मा शेठ सुले ने इस्तीफा दिया।

        इसके अगले दिन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ऋचा मनोज गोयल और प्रशांत सिंघानिया ने भी इस्तीफा दे दिया। दोनों ने अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को इसकी वजह बताया। यानी कुछ ही महीनों में कंपनी के बोर्ड की तस्वीर काफी बदल गई।

        कारोबार की ग्रोथ मजबूत

        बोर्डरूम में इतनी हलचल के बीच कंपनी का कारोबार मजबूत रहा। FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 37% बढ़कर ₹1,840.9 करोड़ हो गया। EBITDA 40% बढ़कर ₹264.1 करोड़ रहा। वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 220% बढ़कर ₹46.9 करोड़ पहुंच गया।

        FY26 के अंत तक कंपनी के 191 शहरों में 263 स्टोर थे। प्राइवेट लेबल से ₹977 करोड़ का रेवेन्यू आया। कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 53% रही। FY25 में यह 45% थी।

        आगे सुराना के हाथ में कमान

        रोहित केडिया ने चेयरमैन रहते हुए FY27 तक प्राइवेट लेबल की हिस्सेदारी 65% करने का लक्ष्य रखा था। वहीं, श्रेयांस सुराना ने जिम्मेदारी संभालने के बाद कंपनी के विस्तार, टेक्नोलॉजी, कर्मचारियों और गवर्नेंस पर जोर दिया है।

        फिलहाल कंपनी में नेतृत्व की कमान सुराना के पास है। प्रमोटर वोटिंग और हाल के इस्तीफों से इतना जरूर साफ है कि कंपनी के अंदर पिछले कुछ महीनों में बड़ा बदलाव हुआ है।

        Baazar Style Retail के शेयर

        बाजार स्टाइल रिटेल के शेयर सोमवार को 2% की गिरावट के साथ 361 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 22.48% बढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 3% रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप  2.75 हजार करोड़ रुपये है।

        Vedanta Dividend: वेदांता की डिविडेंड देने की तैयारी, 8 अक्टूबर को होगा फैसला; रिकॉर्ड डेट का ऐलान

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

         

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2026, AGM, Baazar Style AGM, Baazar Style Board Changes, Baazar Style Promoter, Baazar Style Retail, Baazar Style Retail Share, EBITDA, Rekha Jhunjhunwala, retail stocks, Rohit Kedia, Shreyans Surana, Value Fashion Retail, Vedanta, Vedanta Dividend, गवर्नेंस, ग्रो, ग्रोथ, टैक्स, डिविडेंड, निवेश, निवेशक, नेतृत्व, प्रमोटर विवाद, बाजार, बाजार स्टाइल रिटेल, मनीकंट्रोल, रिकॉर्ड डेट, रिटेल कंपनी, रेखा झुनझुनवाला, रेवेन्यू, रोहित केडिया, शेयर, शेयर बाजार
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        • अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
        • Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम
        • ‘बस कुछ हफ्तों की बात…’, भारत से ट्रेड डील पर US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दे दिया बहुत बड़ा संकेत
        • संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
        • Qualcomm layoffs: स्नैपड्रैगन चिप बनाने वाली कंपनी में छंटनी की तैयारी, स्मार्टफोन की घटती बिक्री से बढ़ी परेशानी
        • 2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की प्राथमिकताएं बताईं, कहा-इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने पर होगा फोकस
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:44 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 20°C
        clear sky
        63 %
        1015 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 61% 1016 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार