हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

baarish ke mausam mein khubsurti ke tips: बदलते मौसम में आपकी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए इस आसान रूटीन को फॉलो करें:ALSO READ: घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका
1. डीप क्लींजिंग है सबसे पहला कदम
उमस के कारण चेहरे पर पसीना, धूल और गंदगी जल्दी जम जाती है, जिससे रोमछिद्र (pores) बंद हो जाते हैं। तो दिन में कम से कम दो बार यानी सुबह और रात को सोने से पहले एक माइल्ड यानी हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करें।
ऑयली स्किन के लिए: अगर चेहरा बार-बार तैलीय हो जाता है, तो मुल्तानी मिट्टी या नींबू और शहद का होममेड फेस पैक लगाएं। यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है।
2. जेंटल एक्सफोलिएशन (सौम्य स्क्रब)
हफ्ते में 1 या 2 बार त्वचा से डेड स्किन सेल्स यानी मृत कोशिकाओं को हटाना जरूरी है, लेकिन ध्यान रहे कि स्क्रब बहुत ज्यादा हार्ड न हो।
नेचुरल उपाय: बेसन, हल्दी और ओटमील/ जई का आटा को मिलाकर घर पर ही एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं। यह बिना किसी नुकसान के त्वचा को साफ करता है।
3. हाइड्रेशन को न करें नजरअंदाज
अक्सर लोग सोचते हैं कि मानसून में हवा में पहले से नमी है, तो मॉइस्चराइजर की क्या जरूरत? यहीं पर सबसे बड़ी गलती होती है।
अंदर से हाइड्रेशन: दिन में 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर के टॉक्सिन्स/ विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकें।
सही मॉइस्चराइजर चुनें: भारी क्रीम की जगह वॉटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड लाइट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) और ग्लिसरीन वाले प्रोडक्ट्स त्वचा की नमी को बिना चिपचिपाहट के लॉक रखते हैं।
4. धूप न हो, फिर भी सनस्क्रीन है जरूरी
बादल होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी त्वचा सुरक्षित है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें बादलों को पार करके भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं और वक्त से पहले झुर्रियां ला सकती हैं।
टिप: घर से बाहर निकलते समय कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा वाली नॉन-कॉमेडोजेनिक यानी जो रोमछिद्रों को बंद न करे, यह सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
5. लाइट मेकअप और पर्सनल हाइजीन
वॉटरप्रूफ मेकअप: इस मौसम में हैवी फाउंडेशन या थिक मेकअप से बचें। अगर मेकअप करना जरूरी हो, तो केवल लाइट और वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
इन्फेक्शन से बचाव: यदि आप बारिश में भीग जाते हैं, तो तुरंत साफ पानी से नहाएं और खुद को अच्छी तरह सुखाएं। शरीर के मोड़ वाले हिस्सों- जैसे उंगलियों के बीच, गर्दन, अंडरआर्म्स को सूखा रखें ताकि फंगल इन्फेक्शन और खुजली की समस्या न हो।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव
Monsoon Special Songs: आखिरकार मॉनसून का मौसम आ ही गया है। यह अपने साथ बारिश से भीगी सड़कों पर लंबी ड्राइव का मज़ा, आरामदायक स्टेकेशन, गरमा-गरम चाय के साथ कुरकुरे स्नैक्स और खिड़की से बारिश देखते हुए बिताई गई सुस्त शामें लेकर आता है। यहां बॉलीवुड के सात ऐसे गाने हैं जो आपकी रेनी-डे प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए।
रिमझिम गिरे सावन
1979 में रिलीज हुई ‘मंजिल’ का पॉपुलर गाना ‘रिमझिम गिरे सावन’ बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने को किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने आवाज दी है। वहीं संगीतकार राहुल देव बर्मन और गीतकार योगेश हैं। ‘रिमझिम गिरे सावन’ अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर मुंबई की बारिश में फिल्माया गया था।
भीगी-भीगी रातों में
अजनबी फिल्म का ये गाना राकेश खन्ना और जीनत अमान पर फिल्माया गया था। बारिश के लिए ये एकदम परफेक्ट सॉन्ग हैं। वहीं अगर आप पुराने गानों के शौकीन हैं तो ये आपकी लिस्ट में एड हो सकता है।
हाय-हाय ये मजबूरी
रोटी, कपड़ा और मकान फिल्म का ये गाना बारिश के मौसम में न सुना जाए तो फिर अधूरा सा लगता है। जीनत अमान-मनोज कुमार स्टारर ये गाना लोगों को बेहद पसंद आता है।
आएगा मजा अब बरसात में
अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज का बेहद बोल्ड गाना ‘आएगा मजा अब बरसात में’ रिलीज होते ही हिट हो गया था। बारिश स्पेशल गानों की लिस्ट में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं।
टिप-टिप बरसा पानी
फिल्म ‘मोहरा’ का रेन सॉन्ग ‘टिप टिप बरसा पानी’ हर किसी की जुबान पर रहता है। आज भी दर्शक इसे बेहद पसंद करते हैं। इस गाने को अलका यागनिक और उदित नारायण ने आवाज दी है। वहीं इसके संगीतकार विनोद राठौड़ और गीतकार आनंद बख्शी हैं। ‘टिप टिप बरसा पानी’ बॉलीवुड के आइकॉनिक रोमांटिक गानों में से एक है।
बादल यूं गरजता है
‘बेताब’ का हिट गाना ‘बादल यूं गरजता है’ आज भी लोगों के जहन में बसा है। यह गाना सनी देओल और अमृता सिंह पर फिल्माया गया था। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को भी बेहद पसंद आई थी। इस गाने को लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने आवाज दी है।
देखो न देखो न
आमिर खान काजोल स्टारर ‘फना’ का गाना ‘देखो ना देखो’ रोमांटिक सॉन्ग है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया था। गाने को सोनू निगम, सुनिधि चौहान, जतिन-ललित, प्रसून ने बनाया है। इस गाने को और खूबसूरती बारिश ने दी है।
बारिश
ऐश किंग और शाशा तिरुपति का गाया गाना ‘बारिश’ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा बारिश वाले गानों में से एक बन गया है और इसे YouTube पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। जब आप चाय और पकौड़ों के साथ किसी आरामदायक कोने में बैठते हैं या बस बाहर होती बारिश को देखते हैं, तो यह सुकून देने वाला गाना तुरंत वही आराम देता है जो सिर्फ़ मॉनसून ही दे सकता है।
भीगी साड़ी
‘भीगी साड़ी’ बॉलीवुड के पसंदीदा अंदाज़—बारिश वाले गाने—के जोश और जानी-पहचानी जादू को वापस लाया है। इसमें जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री ज़बरदस्त है। सिद्धार्थ और जान्हवी बारिश में भीगते हुए अपने शानदार डांस मूव्स से सबका दिल जीत लेते हैं।

