International Kissing Day 2026: ऐश्वर्या राय से लेकर शबाना आजमी तक, जब स्टार्स के किस सीन पर खूब हुआ बवाल

International Kissing Day 2026: हर साल 6 जुलाई को ‘इंटरनेशनल किसिंग डे’ मनाया जाता है। यह दिन यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था और अब इसे दुनिया भर में प्यार और भावनाओं को जाहिर करने वाले एक इनफॉर्मल मौके के तौर पर मनाया जाता है। आइए, बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित ऑन-स्क्रीन किस पर एक नजर डालते हैं।

1-माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना (1988)

फिल्म ‘दयावान’ में विनोद खन्ना ने डायरेक्टर के ‘कट’ कहने के बाद भी माधुरी दीक्षित को किस करना जारी रखा था। इतना ही नहीं उनके होंठ पर काट तक लिया था। 20 साल की इस सीन को फिल्माने के बाद इतना सहम और दर गईं थी कि सेट पर रोने लगी थीं। इस इंटीमेट सीन पर काफी हंगामा हुआ था। कहा जाता है कि इस हादसे के बाद से माधुरी ने फिर कभी विनोद खन्ना के साथ काम नहीं किया।

2-श्रीदेवी और उमेश मेहरा (1980)

फिल्म ‘गुरु’ के दौरान, श्रीदेवी ने किसिंग सीन करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन डायरेक्टर ने बॉडी डबल का इस्तेमाल करके इस सीन शूट किया था। फिल्म में ऐसा दिखाया कि वह एक्ट्रेस ही थीं। श्रीदेवी की मां ने इस धोखे की कड़ी आलोचना की थी और इसे इंडस्ट्री में अपना सबसे बुरा अनुभव बताया।

3-ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन (धूम 2 2006)

2006 में ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘धूम 2’ में को-स्टार ऋतिक रोशन के साथ ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन की वजह से ऐश्वर्या राय को काफी विवाद का सामना करना पड़ा था। इस सीन पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं किया था और कई लोग उन्हें कल्चरर रोल मॉडल मानते थे।

कंगना रनौत और वीर दास (2014)

ऐसी खबरें आईं थी कि ‘रिवॉल्वर रानी’ में किसिंग सीन के दौरान दास ने रनौत को “चोट पहुंचाई” थी। दास ने इन दावों को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया है और बाद में रनौत ने उनका बचाव किया था। उन्होंने एक्टर्स का फायदा उठाने के लिए पत्रकार की निंदा की थी। हाल में एक बार फिर से ये मामला उठा था।

धर्मेंद्र-शबाना आजमी(2023)

धर्मेंद्र वैसे तो हमेशा से रोमांटिक हीरो के तौर पर पसंद किए गए हैं। लेकिन 2023 में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में 88 साल की उम्र में उन्होंने शबाना आजमी के साथ लिप-लॉक सीन देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इस सीन के बाद खूब हंगामा हुआ था।

उदित नारायण फैन इंटरेक्शन (2025)

फिल्मों से हटकर, दिग्गज सिंगर उदित नारायण को एक वायरल वीडियो के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें वे एक महिला फैन के साथ दिखे थे। इस घटना ने पब्लिक बाउंड्रीज़ और आर्टिस्ट-फैन इंटरेक्शन पर बहस छेड़ दी थी।

Cinema Ka Flashback: ‘सबसे ज्यादा हुआ था हर्ट…’, जब ऐश्वर्या राय ने बताया इन कमेंट्स ने तोड़ा था उनका दिल

Cinema Ka Flashback: आम लड़की हो या खास…बॉडी शेमिंग का शिकार बन ही जाती हैं। इस बॉडी शेमिंग से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला यानी ऐश्वर्या राय भी नहीं बच सकी हैं। करियर की शुरूआत से लेकर अब तक न जानें कितने कमेंट्स उनकी खूबसूरती से लेकर बॉडी तक पर किए जा चुके हैं। लेकिन जब एजुकेटेड इंसान…खासकर आपके कलीग्स करते है तो दुख ज्यादा पहुंचता है। ऐसा ही कुछ महसूस किया बच्चन परिवार की बहू ने…

कमेंट ने दुखाया दिल

दरअसर 2019 में फिल्मफेयर के एडिटर के साथ ऐश्वर्या राय ने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वह कमेंट कौन सा है, जिसने आपको अब तक सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया है। इस सवाल के जवाब में ऐश ने बिना देर लगाया कहा-‘फेक प्लास्टिक’….। जी हां बॉलीवुड के दो नामी एक्टर्स ने ऐश्वर्या को फेक प्लास्टिक कहा था।

विवेक ऑबेरॉय ने कहा था ‘फेक प्लास्टिक’..

ये बात तब कि है जब विवेक ऑबेरॉय का ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप हो गया था। वहीं सलमान खान के साथ उनकी दुश्मनी खुलकर सामने आ गई थी। काफी लड़ाई झगड़ों के बाद विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही ऐश के प्लास्टिक ऐश….प्लास्टिक हर्ट… और प्लास्टिक स्माइल तक बोल दिया था। हालांकि कई सालों बाद उन्होंने अपनी गलती मानी थी और कहा था कि उन्हें वो प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करनी थी और बहुत कुछ नहीं बोलना था, जो उन्होंने उस वक्त बोल दिया था।

इमरान हाशमी ने प्लास्टिक की गुड़िया कहा…

अगर आपको याद हो तो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इमरान हाशमी एक बार गेस्ट बनकर पहुंचे थे। रैपिड फायर राउंड में करण जौहर एक्टर के सामने एक-एक नाम ले रहे थे, जिसके जवाब में उन्हें बताना था कि उस शख्स को देखते ही पहली चीज दिमाग में क्या आती है। जैसे ही करण जौहर ने ऐश्वर्या का नाम लिया तो इमरान हाशमी ने बिना देर किए कहा कि ‘प्लास्टिक की गुड़िया’।

इमरान के इस बयाना के बाद से ऐश्वर्या राय बेहद नाराज हो गई थीं। वहीं इमरान हाशमी को लोगों ने भी खूब ट्रोल किया था। इस कॉन्ट्रोवर्सी के कुछ सालों बाद इमरान हाशमी ने अपने बयान के लिए ऐश से माफी मांगी थी, लेकिन ऐश ने उन्हें माफ नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय बादशाहों फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में इमरान भी काम करने वाले हैं उन्हें ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया था।

Ishq Kameena 2.0: ‘हमने नकल करने की कोशिश नहीं…’, शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय का ‘इश्क कमीना’ गाना रिक्रिएट करने में बेहद नर्वस थी हुमा कुरैशी

Ishq Kameena 2.0: ‘बेबी डू डाई डू’ (Baby Do Die Do) का नया गाना ‘इश्क कमीना’ रिलीज हो गया है। इस गाने में बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा डांस ट्रैक में से एक को एक स्टाइलिश और नया रूप दिया गया है। यह डांस नंबर मूल रूप से 2002 में फिल्म ‘शक्ति: द पावर’ में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया था। अब यह नए विज़ुअल, ज़बरदस्त कोरियोग्राफ़ी और मॉडर्न अंदाज़ के साथ वापस आया है। इस नए ‘इश्क कमीना’ गाने में हुमा कुरैशी और रचित सिंह नजर आ रहे हैं।

X (पहले ट्विटर) पर हुमा कुरैशी ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा- “दिल्ली के बच्चों के तौर पर हम 90 के दशक के इन गानों पर नाचते हुए बड़े हुए हैं… यकीन नहीं हो रहा कि मुझे इसे फिर से करने का मौका मिला है… हम आपसे बहुत प्यार करते हैं @iamsrk और ऐश्वर्या मैम #IshqKameena”

इस मशहूर गाने को फिर से बनाने के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा, “जब यह गाना हमारे पास आया, तो हम इसे वापस लाने के लिए बहुत उत्साहित थे। ‘इश्क कमीना’ एक बहुत बड़ा गाना है, लगभग हर कोई कभी न कभी इस पर नाचा है और इसके साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है।

हम नर्वस थे, सच में नर्वस थे। लेकिन हम ओरिजिनल गाने की नकल करने की कोशिश नहीं कर रहे थे। हम अपना खुद का अंदाज़ लाना चाहते थे और साथ ही उन सभी चीज़ों का जश्न मनाना चाहते थे, जिन्होंने इसे इतना मशहूर बनाया। और रेमो सर का हमारे लिए इसे कोरियोग्राफ करना, इसने इसे और भी खास बना दिया। मुझे सच में उम्मीद है कि लोगों को यह उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में मज़ा आया।”

रचित सिंह ने आगे कहा, “यह मेरा पहला कमर्शियल प्रोमो हिंदी गाना है, और सच कहूं तो, मुझे हर दिन खुद को यकीन दिलाना पड़ता है कि यह सच में हो रहा है। यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, उम्मीद है सब अच्छा होगा। लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मुझे हुमा के साथ यह करने का मौका मिला। हमारे बीच की एनर्जी बहुत नैचुरल थी, कभी ऐसा नहीं लगा कि हम काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह स्क्रीन पर भी दिखता है।”

इस नए वर्शन की कोरियोग्राफ़ी फ़िल्ममेकर और कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूज़ा ने की है। उन्होंने ओरिजिनल गाने की आत्मा को बनाए रखते हुए इसे एक नया, मॉडर्न लुक देने की कोशिश की है। गाने की कोरियोग्राफ़ी के बारे में बात करते हुए रेमो डिसूज़ा ने कहा, “जब साकिब मेरे पास आए और कहा कि वह अपनी फ़िल्म के लिए ‘इश्क़ कमीना’ को फिर से बनाना चाहते हैं, तो हमने बैठकर इस बात पर काम किया कि कैसे वही एहसास भी मिले और ओरिजिनल गाने का मज़ा भी बना रहे। जब आप किसी कल्ट गाने को फिर से बनाते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती पुरानी यादों और नएपन के बीच सही तालमेल बिठाना होती है। हम चाहते थे कि यह वर्शन मॉडर्न लगे, लेकिन साथ ही उस भावना को भी बनाए रखे जिसने ओरिजिनल गाने को इतना यादगार बनाया था। हुमा ने डांस फ़्लोर पर ज़बरदस्त एनर्जी दिखाई, और हमने मिलकर कुछ ऐसा बनाया है जिसे देखकर दर्शकों को बहुत मज़ा आएगा।”

प्रोड्यूसर साकिब सलीम ने कहा कि मशहूर गाने को फिर से बनाना, फिल्म की असली पहचान को बनाए रखते हुए उसे ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने का एक तरीका था। प्रोड्यूसर साकिब सलीम ने कहा, ” ‘इश्क कमीना’ गाने को फिर से बनाने का मकसद ‘बेबी डू डाई डू’ को ज़्यादा लोगों तक पहुंचाना था, साथ ही उन लोगों को भी जोड़े रखना था जिनके लिए यह फिल्म बनी है। मुझे बहुत खुशी है कि वीडियो में ये दोनों दुनियाएँ कितनी अच्छी तरह से मिल गई हैं। और हुमा और रचित ने जिस तरह से इसमें जान डाली है, उससे बेहतर की मैं उम्मीद नहीं कर सकता था। कुमार जी, हमारे म्यूज़िक पार्टनर ‘टिप्स’ और रेमो सर का बहुत-बहुत शुक्रिया कि उन्होंने हमारी जैसी इंडिपेंडेंट फिल्म के लिए यह मुमकिन किया।”

‘बेबी डू डाई डू’ के डायरेक्टर नचिकेत सामंत हैं और इसे ‘पुणे 04 फिल्म’ के साथ मिलकर ‘सलीम सिब्लिंग्स’ बैनर के तहत साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, मरुधा शेखावत, विद्या मालवड़े, अरुण कुशवाहा और हिमांशु मलिक भी हैं। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Cinema Ka Flashback: जब ‘गुजारिश’ के लिए ऐश्वर्या राय को मिलने वाला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, सुपरस्टार के कहने पर काजोल को थमा दी गई थी ट्रॉफी

Cinema Ka Flashback: बॉलीवुड किसी के लिए किसी को पीछे खींचना….नीचा दिखाना….या आगे बढ़ाना बहुत आम बात है। इस ग्लैमर दुनिया में आप कब किसके लिए खास और किससे दुश्मन बन जाएं किसी को पता नहीं होता है। आए दिन दोस्ती से दुश्मनी…जलन से जुड़े किस्से सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही किस्सा जुड़ा है 2010-11 में एक अवॉर्ड शो से। इसके बाद से एक्टर्स के साथ-साथ दर्शकों का भी भरोसा इन शो से उठने लगा था।

ऐश्वर्या राय को भेजा गया इंवाइट

मीडिया रिपोर्ट और बॉलीवुड सोर्स के मुताबिक 2010 में ऐश्वर्या राय संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे। इस मूवी को दर्शकों का मिला जुला प्यार मिला था। लेकिन फिल्म में ऐश्वर्या के काम और खूबरत लुक्स के लोग कायल हो गए थे। इसी साल एक अवॉर्ड शो हुआ, जिसमें ऐश्वर्या को ये कहकर इंवाइट किया गया था कि जूरी ने बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए उनका नाम सजेस्ट किया है।

aishwaryaraikajol2

लास्ट मोमेंट पर काजोल को दिया गया अवॉर्ड

ऐश्वर्या राय अवॉर्ड शो में अपना अवॉर्ड लेने पहुंची थी। लेकिन वहां जो हुआ उसने उन्हें काफी दुख और इंसल्टिंग महसूस कराया। शो में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ऐश को न देकर My Name Is Khan के लिए काजोल को दे दिया गया। ये सब वहां मौजूद ऐश्वर्या के सामने हो रहा था।

aishwaryaraikajol

फिल्ममेकर का बड़ा खुलास

हंगामा तब मचा जब इस किस्से के कुछ समय बाद एक बड़े फिल्ममेकर ने इंटरव्यू में इस बात का खुलकर जिक्र किया। उन्होंने सुपरस्टार का नाम लिए बिना कहा कि- एक्टर के कहने पर ऐश्वर्या राय की जगह काजोल को लास्ट मोमेंट पर ये अवॉर्ड दिया गया था। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात के कई दावे किए थे, कि लास्ट मोमेंट पर विनर का नाम एक्टर के कहने पर चेंज किया गया था। इस खुलासे के बाद से लोगों ने अवॉर्ड शो को कम आंकना शुरू कर दिया।

गुजारिश फिल्म

संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। ऋतिक ने इसमें लकवा ग्रस्त जादूगर का किरदार निभाते हैं। स्टेज पर हुए एक हादसे के बाद उन्हें लकवा हो जाता है। इसके बाद वह अपने जादू को एक हिट रेडियो शो के ज़रिए लोगों तक पहुंचाता है, जिसमें उसका साथ ऐश देती हैं।

माई नेम इज खान फिल्म

यह फिल्म रिजवान खान (शाहरुख खान) की कहानी है, जो एस्पर्जर सिंड्रोम से पीड़ित एक मुस्लिम है। 11 सितंबर 2001 (9/11) के हमलों के बाद अमेरिका में इस्लामोफोबिया और नस्लीय भेदभाव काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद रिजवान अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने और दुनिया को यह मैसेज देने के लिए एक जर्नी पर निकलते हैं-जिसमें वह लोगों को बताते हैं “मेरा नाम खान है, और मैं आतंकवादी नहीं हूं।”