LPG Rate 17 August 2026: गैस सिलेंडर के दाम में फिर बदलाव? जानें 17 अगस्त को दिल्ली से पटना तक LPG का रेट

LPG Rate 17 August 2026: पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष का असर LPG सिलेंडर की कीमतों पर सीधा-सीधा पड़ रहा है, जिस वजह से तेल कंपनियां इनके दाम में बदलाव करती रहती है। ऐसे में आपको सिलेंडर बुक कराने से पहले 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट जरूर चेक करते रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं शहर के अनुसार आज का LPG रेट।

शहरवार 14 और 19 किलो LPG सिलेंडर की कीमतें

शहरघरेलू LPG (14 किलो)कमर्शियल LPG (19 किलो)
कोलकाता₹968.00₹2,872.50
मुंबई₹941.50₹2,691.50
चेन्नई₹957.50₹2,906.00
गुड़गांव₹950.50₹2,755.00
नोएडा₹939.50₹2,738.00
बैंगलोर₹944.50₹2,821.00
भुवनेश्वर₹968.00₹2,908.00
चंडीगढ़₹951.50₹2,760.00
हैदराबाद₹994.00₹2,985.00
जयपुर₹945.50₹2,765.50
लखनऊ₹979.50₹2,860.50
पटना₹1,031.50₹3,018.00
तिरुवनंतपुरम₹951.00—

कब बदलते हैं दाम

वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।

आखिरी बार कब बदले थे LPG के दाम?

आखिरी बार अगस्त की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत मिली थी। दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम जुलाई के 2,930 रुपये से घटकर 2,738 रुपये हो गया था। यानी कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को सीधे 192 रुपये की राहत मिली। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई कटौती नहीं हुई है।

आज से किसे नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ?

16 अगस्त को गैस सिलेंडर की e-KYC कराने की लास्ट डेट थी। जिन लोगों ने e-KYC नहीं कराई है अब वह मिलने वाली 300 रुपए तक की सब्सिडी का फायदा नहीं उठा पाएंगे। यानी जिस उपभोक्ता का केवाईसी नहीं हुआ है तो उन्हें आज से मार्केट रेट पर ही गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

LPG Rate 11 August 2026: आज कितने रुपये का मिल रहा गैस सिलेंडर? देखें दिल्ली से पटना तक के नए रेट

LPG Rate Today 11 August 2026: भारत में आज यानी 11 अगस्त को भी 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियलो सिलेंडर की कीमतों में दो महीने में दो बार बदलाव किया जा चुका है। जिसका फायदा होटल, रेस्तरां और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। ऐसे में अगर आप आज सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपकों अपने शहर का रेट जरूर जाने लेना चाहिए

चेक करें शहर अनुसार, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट- 

शहरघरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम)कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली₹942.00 रुपए₹2,738.00 रुपए
कोलकाता₹968.00 रुपए₹2,872.50 रुपए
मुंबई₹941.50 रुपए₹2,691.50 रुपए
चेन्नई₹957.50 रुपए₹2,906.00 रुपए
गुड़गांव₹950.50 रुपए₹2,755.00 रुपए
नोएडा₹939.50 रुपए₹2,738.00 रुपए
बेंगलुरू₹944.50 रुपए₹2,821.00 रुपए
भुवनेश्वर₹968.00 रुपए₹2,908.00 रुपए
चंडीगढ़₹951.50 रुपए₹2,760.00 रुपए
हैदराबाद₹994.00 रुपए₹2,985.00 रुपए
जयपुर₹945.50 रुपए₹2,765.50 रुपए
लखनऊ₹979.50 रुपए₹2,860.50 रुपए
पटना₹1,031.50 रुपए₹3,018.00 रुपए

गैस सिलेंडर कैसे करें बुक?

गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए आपकों रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप या कॉल करना होगा। इसके अलावा, आप सिलेंडर बुक कराने के लिए UPI एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इंडेन गैसे के उपभोक्ता 7718955555 पर SMS भेजकर सिलेंडर रिफिल बुक कर सकते हैं।

SMS भेजने के लिए सबसे पहले 16 डिजिट का अपना कंज्‍यूमर नंबर लिखिए। इसके बाद स्‍पेस देते हुए जगह और फिर आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर डालिए। फिर इस मैसेज को Send बटन पर क्लिक करके भेज दीजिए। इसके अलावा अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 मिस्ड कॉल करके भी बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग न हो तो कैसे करें शिकायत?

अगर इंडेन गैस की बुकिंग या सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो ग्राहक इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 1800 2333 555 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। खास बात यह है कि यह ग्राहक सेवा नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहता है।

16 अगस्त तक करें e-KYC?

16 अगस्त को गैस सिलेंडर की e-KYC कराने का लास्ट डेट है। इस डेडलाइन के बाद जिन खातों का e-KYC पूरा नहीं होगा, उन्हें 300 रुपए तक मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। फिर आपको मार्केट रेट पर ही गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज के पेट्रोल-डीजल रेट जारी, जानें कहां सस्ता और महंगा हुआ ईंधन

LPG Price Today: 14 जुलाई को LPG सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? बुकिंग से पहले देखें अपने शहर का रेट

LPG Price Today: देशभर में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार (14 जुलाई) को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है। जून में हुई ₹29 प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है।

जानें अपने शहर का रेट

शहरघरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) कीमत (₹)कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) कीमत (₹)
दिल्ली9422930
नोएडा939.502930
मुंबई941.502885.50
कोलकाता9683081.50
पटना1031.503227
लखनऊ979.503052.50
चेन्नई957.503106
चंडीगढ़951.502954.50
जयपुर945.502957.50
हरियाणा943.502932
असम9913173.50

इन कारणों से बदलते हैं दाम

तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हैं। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों, डॉलर-रुपये की विनिमय दर और दूसरे लागतों को देखते हुए नई दरें लागू की जाती हैं।

कैसे जानें ताजा रेट?

आप Indane, Bharat Gas या HP Gas की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने शहर का लेटेस्ट LPG रेट देख सकते हैं। गैस बुकिंग के समय भी अपडेटेड कीमत दिखाई जाती है।

क्यों स्थिर हैं घरेलू दाम?

तेल कंपनियों ने जून में अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण घरेलू सिलेंडर महंगा किया था। फिलहाल सरकार और कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालने का फैसला किया है। इसलिए जुलाई संशोधन में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई।

अगले महीने बढ़ सकते हैं दाम?

फिलहाल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को अभी किसी अतिरिक्त खर्च का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, अगले महीने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार के रुख और सरकार की नियमित समीक्षा के बाद एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती की घोषणा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर का भाव

LPG Price Today: दिल्ली से पटना तक क्या है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Price Today: 8 जुलाई को भी घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। इससे करीब एक हफ्ते पहले यानी 1 जुलाई को तेल कंपनियों ने इस साल पहली बार 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये कम किए थे। जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये, मुंबई में 2,885.50 रुपये और कोलकाता में 3,081.50 रुपये हो गई थी।

इसके अलावा, सरकारी तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दाम में भी 13 रुपये की कमी की है। इसे आमतौर पर मुन्ना या छोटू सिलेंडर भी कहा जाता है। अब इसकी कीमत 808.50 रुपये हो गई है।

वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू कुकिंग गैस की कीमत में 7 जून को हुई बढ़ोतरी के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। उस समय कीमतें ₹29 बढ़ाई गई थीं, जो 28 फरवरी को शुरू हुए US-ईरान संघर्ष के बाद दूसरी बार की गई बढ़ोतरी थी। इस संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से तेल टैंकरों की आवाजाही में रुकावट आई, जिससे दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई में दिक्कतें हुईं।

शहर के हिसाब से घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लेटेस्ट रेट यहां देखें

शहरघरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो)कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो)
नई दिल्ली₹942.00₹2,930 (₹183.50 की कटौती)
कोलकाता₹968.00₹3,081.50 (₹174 की कटौती)
मुंबई₹941.50₹2,885.50 (₹182 की कटौती)
चेन्नई₹957.50₹3,106 (₹177 की कटौती)
गुरुग्राम₹950.50₹2,947.50 (₹182.50 की कटौती)
नोएडा₹939.50₹2,930 (₹183.50 की कटौती)
बेंगलुरु₹944.50₹3,021 (₹177 की कटौती)
भुवनेश्वर₹968₹3,114.50 (₹175.50 की कटौती)
चंडीगढ़₹951.50₹2,954.50 (₹181.50 की कटौती)
हैदराबाद₹994₹3,191 (₹176 की कटौती)
जयपुर₹945.50₹2,957.50 (₹183.50 की कटौती)
लखनऊ₹979.50₹3,052.50 (₹183.50 की कटौती)
पटना₹1,031.50₹3,227 (₹173 की कटौती)
तिरुवनंतपुरम₹951₹2,971.50 (₹180.50 की कटौती)

ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं

बुधवार को, अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतों में तेजी देखने को मिली।  होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका द्वारा ईरान पर जवाबी हमले किए जाने के बाद तेल की कीमतें बढ़ गईं। वहीं, वाशिंगटन ने तेहरान पर क्रूड की बिक्री से जुड़े प्रतिबंध भी फिर से लागू कर दिए।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: 8 जुलाई के लेटेस्ट रेट जारी, जानें किस शहर में कितना मिल रहा है पेट्रोल और डीजल