Stock Market Holidays: नवंबर में 10 दिन बंद रहेगा बाजार! यहां देखें NSE-BSE के छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market Holidays November: नवंबर का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए खुशियों और त्योहारों से भरा रहने वाला है। अगर आप भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो नवंबर महीने की ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट देखना आपके लिए बेहद जरूरी है। NSE और BSE द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2026 में शेयर बाजार कुल मिलाकर 10 दिन बंद रहेगा।

मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए संडे को भी खुलेगा बाजार

आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होता है, लेकिन नवंबर महीने में एक खास अपवाद देखने को मिलेगा। 8 नवंबर, रविवार को न दिवाली के पावन अवसर पर स्पेशल ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सेशन का आयोजन किया जाएगा। संडे होने के बावजूद निवेशक इस खास 1 घंटे के सेशन में अपने नए संवत वर्ष की शुरुआत के लिए निवेश और ट्रेडिंग कर सकेंगे।

नवंबर 2026: शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी सूची

  1. 7 नवंबर 2026 – शनिवार – वीकेंड छुट्टी
  2. 8 नवंबर 2026 – रविवार – स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
  3. 10 नवंबर 2026 – मंगलवार – दीवाली-बलिप्रतिपदा – ट्रेडिंग छुट्टी
  4. 14 नवंबर 2026 – शनिवार – साप्ताहिक छुट्टी
  5. 15 नवंबर 2026 – रविवार – साप्ताहिक छुट्टी
  6. 21 नवंबर 2026 – शनिवार – साप्ताहिक छुट्टी
  7. 22 नवंबर 2026 – रविवार – साप्ताहिक छुट्टी
  8. 24 नवंबर 2026 – मंगलवार – प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव जी – ट्रेडिंग छुट्टी
  9. 28 नवंबर 2026 – शनिवार – साप्ताहिक छुट्टी
  10. 29 नवंबर 2026 – रविवार – साप्ताहिक छुट्टी

त्योहारों पर किन दिनों रहेगा फुल ब्रेक?

वीकेंड की छुट्टियों के अलावा नवंबर 2026 में दो प्रमुख त्योहारों पर ट्रेडिंग पूरी तरह से स्थगित रहेगी:

10 नवंबर 2026 (मंगलवार): दीवाली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा।

24 नवंबर 2026 (मंगलवार): प्रकाश पर्व/श्री गुरु नानक देव जयंती के पावन पर्व पर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे।