Stock Market Gain: बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 639 अंक तक चढ़ा; फिर भी निवेशकों के ₹70953 करोड़ साफ

भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन सोमवार, 16 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स खुलने के चंद पलों के अंदर पिछले क्लोजिंग प्राइस से 639 अंक तक उछलकर 82,231.78 के हाई तक गया। निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से 166 अंक तक चढ़कर 25,310.70 के हाई तक गया। बाजार में तेजी के बावजूद BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 70953 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दिखी।

13 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 511.37 लाख करोड़ रुपये था। सोमवार को मार्केट खुलने के कुछ देर के अंदर यह 510.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि लगभग 70953 करोड़ रुपये की कमी।

शुक्रवार को पहले कैसी रही थी चाल

शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। 3 कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज करने के बाद 13 नवंबर को सेंसेक्स 318.56 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 155.05 अंक या 0.61 प्रतिशत टूटकर 25,144.30 पर बंद हुआ। BSE मिडकैप सिलेक्ट सूचकांक में 0.09 प्रतिशत और स्मॉलकैप सिलेक्ट सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की बढ़त रही।

Stocks To Watch: 16 नवंबर को Tata Motors PV, Meesho, Godrej Industries समेत इन शेयरों पर रखें नजर

रुपये का हाल

16 नवंबर को शुरुआती कारोबार में रुपया, अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 94.24 प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को रुपया 7 पैसे टूटकर 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अमेरिका में महंगाई के उम्मीद से अधिक रहने, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त मौद्रिक नीति संबंधी टिप्पणियों से डॉलर मजबूत हुआ। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में अधिक बढ़ोतरी की संभावना से रुपये पर दबाव बना रह सकता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।