कानपुर के पांच मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, महिला समेत 2 की मौत, 25 लोगों का रेस्क्यू

Radhika Apartment Fire: कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त अपार्टमेंट में रहने वाले लोग गहरी नींद में थे। सुबह करीब 4:30 बजे नीचे के फ्लैट में लगी आग कुछ ही देर में ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। धुआं और आग की लपटें देखकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। बाहर निकलने का रास्ता संकरा होने के कारण कई लोग अपार्टमेंट में फंस गए। कुछ ने पड़ोसी मकानों की छतों और दीवारों के सहारे जान बचाई, जबकि कुछ लोग नीचे कूदकर घायल हो गए।