Stock in News: 20 दिनों में IPO निवेशकों का पैसा 4 गुना, अब Q2 रिजल्ट के बाद शेयर अपर सर्किट पर

ESDS Software Share Price: सितंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर ईएसडीएस सॉफ्टवेयर के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से उछल पड़े। उछलकर यह 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले 2 नवंबर को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद कंपनी ने लिस्टिंग के बाद पहली बार अपने रिजल्ट पेश किए थे और अब आज जब मार्केट खुला तो शेयरों ने जश्न मनाया। सितंबर तिमाही में मुनाफे में 40% और रेवेन्यू में 47% के उछाल पर शेयर झूम उठे। फिलहाल बीएसई पर यह 5% के अपर सर्किट ₹1,188.20 पर बना हुआ है।

ESDS Software Q2 Results: खास बातें

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ईएसडीएस सॉफ्टवेयर का रेवेन्यू 47.5% बढ़कर ₹138.3 करोड़ पर पहुंच गया तो शुद्ध मुनाफा इस दौरान 40.7% उछलकर ₹31.1 करोड़ हो गया। हालांकि ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का परफॉरमेंस फीका रहा और ऑपरेटिंग मार्जिन 52% से तेजी से घटकर 41.8% पर आ गया। मैनेजमेंट के मुताबिक क्षमता बढ़ाने के लिए किए गए निवेश से इसके मार्जिन को झटका लगा है। कंपनी का अदर एक्सपेंसेज सालाना आधार पर 182% यानी करीब तीन गुना बढ़कर ₹50.8 करोड़ पर पहुंच गया।

अलग-अलग सेगमेंट्स की बात करें तो ईएसडीएस को IaaS वर्टिकल से ₹68.4 करोड़ और क्लाउड सर्विसेज से ₹54.4 करोड़ का रेवेन्यू मिला तो IaaS की रेवेन्यू में 51.1% हिस्सेदारी है। वहीं जून तिमाही में कंपनी को IaaS वर्टिकल से ₹65.6 करोड़ और क्लाउड सर्विसेज से ₹49.3 करोड़ का रेवेन्यू मिला था तो IaaS की रेवेन्यू में 47.4% हिस्सेदारी थी। इस दौरान यानी तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी के ग्राहकों की संख्या 1709 से गिरकर 2216 पर आ गई लेकिन प्रति ग्राहक औसतन रेवेन्यू ₹24 लाख से बढ़कर ₹32 लाख पर पहुंच गया। नए ग्राहकों की कंपनी के रेवेन्यू में हिस्सेदारी तिमाही आधार पर 12.5% से बढ़कर 19.1% पर पहुंच गई।

अब क्या है अगला बड़ा ट्रिगर

ईएसडीएस 8,200 GPU वाली एआई फैक्ट्री सिडनी में बना रही है, जो शैरोन एआई के लिए है। इसका कॉन्ट्रैक्ट लगभग $125 करोड़ का है और पांच साल के लिए है। कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक इसे दिसंबर में चालू करने की योजना है। हालांकि पहले इसे नवंबर में ही चालू करने की योजना थी। इस एआई प्रोजेक्ट से कंपनी को हर महीने ₹288 करोड़ का रेवेन्यू और ₹50-₹60 करोड़ का मुनाफा मिलने की उम्मीद है यानी कि इस प्रोजेक्ट से अनुमानित एक महीने का मुनाफा भी कंपनी के पूरे सितंबर तिमाही के नेट प्रॉफिट से अधिक दिख रहा है। कंपनी की एक सब्सिडियरी को एक GPUaaS प्रोजेक्ट के लिए एक विदेशी ग्राहक से ₹1,176.6 करोड़ का एडवांस पेमेंट मिल चुका है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर के शेयरों की पिछले महीने 4 सितंबर, 2026 को मार्केट में 76% प्रीमियम पर एंट्री हुई थी। ₹720 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को यह ₹429 के भाव पर जारी हुआ था। धांसू लिस्टिंग के बाद इसके शेयर जोश में तेजी से ऊपर चढ़े। लिस्टिंग के ही दिन इसका ₹746.30 का भाव रिकॉर्ड निचला स्तर है और 20 दिनों बाद 24 सितंबर 2026 को यह ₹1,864.35 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था यानी कि आईपीओ निवेशक 334.58% मुनाफे में पहुंच गए और पूंजी 4 गुना से अधिक बढ़ गया।

SFC IPO Listing: 9 गुना भरा आईपीओ, अब 7% का लिस्टिंग गेन, पानी साफ करने वाली एसएफसी की प्रीमियम एंट्री

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।