रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

ravishankar prasad

वरिष्‍ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने 1 नंवबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को सिख दंगों से जोड़ते हुए राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 1 नवंबर को ही रैली करने पर क्यों अड़े हुए हैं और इसके पीछे उनकी क्या मंशा है?

 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को 1 नवंबर को दिल्ली में अपनी रैली करने की ऐसी क्या जिद्द है? यह बात पार्टी की ओर से बहुत गंभीरता से उठाई जा रही है। 1 नवंबर सिखों की भावनाओं का दिन है। जब 84 में कत्लेआम हुआ था; इसको बहुत भावनाओं के साथ याद करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 1 नवंबर को रामलीला में तूफान खड़ा करके आप क्या उनके घाव पर नमक लगाना चाहते हैं? ये सवाल हम उठाना चाहते हैं। हमने सुना है कि उनका जो गठबंधन है, उसमें भी बहुत सारे लोग संतुष्ठ नहीं थे।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह भी खबर है कि बहुत से साथी 1 तारीख पर संतुष्ट नहीं थे कि इसे थोड़ा आगे कर लीजिए। यह राहुल गांधी का सही चेहरा है कि जब मेरी जिद है तो मेरी जिद है, मैं किसी की नहीं सुनूंगा। मेरी जिद है तो मैं सिखों की भावनाओं का इस तरह से क्रूर मजाक करूंगा।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत सोची-समझी रणनीति के तहत, यह जिद करके कि रैली 1 नवंबर को ही होगी, सिखों की आहत भावनाओं पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। उसको आगे नहीं बढ़ाएंगे। हम इसकी बहुत ही भर्षणा करते हैं।

 

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बाहरी ताकतों के प्रभाव में भारत को अस्थिर करने और लोकतंत्र को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।