Swiggy Share Target: ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy के शेयर पर ICICI Securities ने खरीदारी की राय दी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट ₹520 से घटाकर ₹400 कर दिया है। ₹176 के मौजूदा भाव के मुकाबले यह करीब 127% की संभावित तेजी दिखाता है।
फूड डिलीवरी कारोबार में सुधार
Swiggy का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर 11.1% बढ़कर ₹7,571 करोड़ हो गया। सालाना आधार पर इसमें 36.1% की बढ़ोतरी हुई।
हालांकि, कंपनी को ₹922 करोड़ का नेट लॉस हुआ। फूड डिलीवरी कारोबार में मार्जिन बेहतर हुआ है। इसका एडजस्टेड EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 3.1% से बढ़कर 3.4% हो गया। ICICI Securities को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में इसमें और सुधार हो सकता है।
Instamart पर नजर
Swiggy के क्विक कॉमर्स कारोबार Instamart की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) दूसरी तिमाही में 16.7% बढ़कर ₹9,230 करोड़ हो गई। सालाना आधार पर इसमें 31.4% की बढ़ोतरी हुई। y
कंपनी ने इस दौरान 69 नए स्टोर जोड़े। सितंबर के अंत तक 133 शहरों में इसके 1,240 स्टोर हो गए थे। हालांकि, इस कारोबार में अभी घाटा हो रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि छूट कम करने और लागत पर नियंत्रण से दूसरी छमाही में मार्जिन सुधर सकता है।
₹400 का टारगेट क्यों दिया?
ICICI Securities ने Swiggy पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, टारगेट प्राइस ₹520 से घटाकर ₹400 कर दिया है।
ब्रोकरेज ने पूंजी की लागत के अनुमान में बढ़ोतरी और संभावित शेयरों की संख्या को इसकी वजह बताया है। अब कंपनी के लिए फूड डिलीवरी कारोबार में ग्रोथ बनाए रखना और Instamart के घाटे को कम करना अहम होगा।
स्विगी के शेयरों का हाल
स्विगी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 16.75% की भारी गिरावट के साथ 175 रुपये पर बंद हुआ। निवेशकों ने उम्मीद के मुताबिक नतीजे न रहने पर जमकर बिकवाली की।
पिछले 6 महीने में स्टॉक 38.50% टूटा है। वहीं 1 साल में 58.65% क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 40.42 हजार करोड़ रुपये पर आ गया है।
Stocks to Watch: सोमवार 26 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, नेटवेब से इंफोसिस तक शामिल
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

