PNB News: FY27 में खर्च और कमाई का रेश्यो 50% के नीचे लाने का लक्ष्य, बैंक कर रहा दो मोर्चे पर काम

PNB News: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का लक्ष्य इस वित्त वर्ष 2027 में कमाई के मुकाबले अपनी लागत को आधे से भी कम पर लाने का है। इसके बाद देश के दूसरे सबसे बड़े लेंडर वित्त वर्ष 2028-29 तक कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो को करीब 45% तक लाने का है। ये बातें न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्र ने कही। अभी बैंक के कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो की बात करें तो इस वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में यह 50.38% पर है और पिछले साल सितंबर 2025 में यह 53.3% पर था।

क्या कहना है PNB के एमडी और सीईओ का?

पीएनबी का फोकस अपना खर्च कम करके मुनाफा बढ़ाने पर है। बैंक की कोशिश अपने कॉस्ट-टू-इनकम रेश्यो को घटाकर वित्त वर्ष 2027 में 50% से भी कम और वित्त वर्ष 2028-29 तक करीब 45% तक लाने का है। बैंक के सीईओ और एमडी का कहना है कि इसे लेकर बैंक दो मोर्चे पर काम कर रहा है- एक तो खर्चों को रेशलाइज करना और दूसरा मुनाफे को अधिक से अधिक करना।

अशोक के मुताबिक बैंक के हर रिव्यू मीटिंग में अब डिपॉजिट की लागत, एडवांसेज पर यील्ड, फीस से कमाई, और ऑपरेटिंग एक्सपेंसेज को कम करने के तरीकों पर चर्चा होती है। बैंक को कई अन्य क्षेत्रों में भी लागत कम करने की गुंजाइश दिखाई दे रही है और वह एफिसिएंसी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

बैंक का लक्ष्य अगली कुछ तिमाहियों में ₹6 हजार करोड़ कमाने का लक्ष्य रखा है। अशोक चंद्र का कहना है कि पिछली चार तिमाहियों में बैंक ने अपने ऑपरेटिंग प्रॉफिट, नेट प्रॉफिट और अन्य प्रमुख पैमाने में निरंतरता बनाए रखी है, और यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बैंक ने पहले ही ₹5,500 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हासिल कर लिया है और अब लक्ष्य ऑपरेटिंग प्रॉफिट को और बढ़ाना है, जिससे नेट प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी होगी।

सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13% बढ़कर रिकॉर्ड ₹5,532 करोड़ पर पहुंच गया। इसे कोर इनकम में सुधार और बैड लोन में गिरावट से सपोर्ट मिला। अशोक के मुताबिक सितंबर तिमाही में ट्रेजरी से लगभग ₹1,000 करोड़ के नुकसान के बावजूद बैंक अपने ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ को बनाए रखने में सफल रहा। सितंबर तिमाही में बैंक की ट्रेजरी इनकम सालाना आधार पर ₹1,769 करोड़ से घटकर ₹753 करोड़ रह गई।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों ने निवेशकों को इस साल के शुरुआती चार महीने में तगड़ा शॉक दिया। 19 जनवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹135.15 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से चार महीने में यह 27.12% टूटकर 18 मई 2026 को ₹98.50 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Yes Bank News: AT-1 Bonds पर बड़ा बयान, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में

SEBI की बड़ी योजना, इन 7 प्रस्तावों से बदल जाएगा शेयर मार्केट!

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।