मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन कल बीएसई और एनएसई पर होगा। एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का मानना है कि मार्केट में बुलिश मोमेंटम को देखते हुए मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार में तेजी की उम्मीद है। हालांकि, इसके बाद शॉर्ट टर्म में बाजार में कंसॉलिडेशन दिख सकता है।
पिछल 10 मुहूर्त ट्रेडिंग में 8 बार चढ़ा बाजार
उन्होंने कहा कि इनवेस्टर्स बाजार की तेजी के पीछे भागने की जगह मौजूदा लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 मुहूर्त ट्रेडिंग में से 8 में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए हैं। इस दौरान बाजार का औसत रिटर्न 0.31 फीसदी रहा है। इस बार भी मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार के चढ़कर बंद होने की उम्मीद है।
लगातार सातवें सत्र बाजार में तेजी
6 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें सत्र चढ़कर बंद हुए। इस तेजी में लार्जकैप स्टॉक्स में तेजी का बड़ा हाथ है। अमेरिका और दूसरे बाजारों में एआई और चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई है। क्रूड की कीमतों में नरमी आई है। सबसे बड़ी बात की विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में खरीदारी शुरू की है।
विदेशी निवेशकों ने भारत में शुरू की खरीदारी
बीते छह सत्रों में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 49,559 रुपये निवेश किए हैं। इंडेक्स फ्यूचर्स का उनका लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो बढ़कर 24.61 फीसदी पर पहुंच गया है। सेंटीमेंट बेहतर होने का संकेत है। क्रूड की कीमतें भी हालिया ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ गई हैं। ऐसे में बाजार का सेट-अप पॉजिटिव दिखता है। इसका असर मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखेगा।
इस हफ्ते 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ा
इस हफ्ते निफ्टी 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। यह फरवरी 2021 के बाद किसी एक हफ्ते निफ्टी में आई सबसे बड़ी तेजी है। फरवरी 2026 के बाद पहली बार निफ्टी 25,000 के पार बंद हुआ है। लेकिन, इस तेजी में लार्जकैप स्टॉक्स की बड़ी हिस्सेदारी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।
इन तीन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह
शाह ने मुहूर्त ट्रेडिंग में तीन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी। इनमें Axis Bank, Bajaj finance और TVS Motor Company शामिल हैं। इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह उन्होंने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर दी है। हालांकि, फंडामेंटल एनालिसिस के आधार पर भी ये तीनों कंपनियां काफी मजबूत हैं।
एक्सिस बैंक में अच्छी तेजी के संकेत
एक्सिस बैंक ने डेली चार्ट पर हॉरिजेंटल ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिखाया है। इसे स्ट्रॉन्ग वॉल्यूम का सपोर्ट मिलता दिख रहा है। RSI हाई लेवल पर बना हुआ है। इससे स्ट्रॉन्ग बुलिश मोमेंटम का पता चलता है। इस शेयर पर 1,315-1,325 की रेंज में दांव लगाया जा सकता है। स्टॉपलॉस 1,285 रुपये पर लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 1,410 रुपये के लेवल को टेस्ट कर सकता है।
बजाज फाइनेंस में बुलिश मोमेंटम जारी रहेगा
बजाज फाइनेंस के शेयर में भी डेली चार्ट पर डाउनवॉर्ड-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन दिखा है। RSI बढ़कर 70 के पार निकल गया है। इससे बुलिश मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिलता है। इस स्टॉक पर 1,080 से 1,095 की रेंज में दांव लगाया जा सकता है। स्टॉपलॉस 1,060 पर लगाना होगा।
टीवीएस मोटर पर दांव लगाने से होगी मोटी कमाई
TVS Motor के शेयर में आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। टेक्निकल चार्ट पर स्टॉक में बुलिश संकेत बन रहे हैं। यह जल्द ही एक अहम रेजिस्टेंस लेवल को पार कर सकता है। चार्ट पैटर्न और टेक्निकल इंडिकेटर्स को देखते हुए निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर शेयर में खरीदारी की सलाह है।

