फीफा विश्वकप की गत विजेता अर्जेंटीना और लियोनेल मेस्सी कल अपने खिताब का बचाव करने के लिए अल्जीरिया के सामने होगी। विश्व कप के इतिहास में अभी तक केवल दो देश ही अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं। इटली ने 1938 में और ब्राजील ने 1962 में यह कारनामा किया था। इसका मतलब है कि पिछले 64 साल से कोई भी टीम अपना खिताब नहीं बचा पाई है तथा अर्जेंटीना और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के लिए यह बड़ी चुनौती होगी। अर्जेंटीना हालांकि इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अर्जेंटीना अपने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं जिनमें मेस्सी भी शामिल है जो मांसपेशियों में हल्के खिंचाव से जूझ रहे हैं। उनके अलावा निको पाज़ घुटने की चोट से उबर रहे हैं, जूलियन अल्वारेज़ को टखने में चोट लगी है। गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ के उंगली में फ्रैक्चर होने के बावजूद शुरुआती लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है।असली सवाल सिर्फ निकोलस टैग्लियाफिको को लेकर है, जो अपने बाएं पांव के पिछले हिस्से में मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद अभ्यास कर रहे हैं।
38 वर्षीय मेस्सी ने दो सप्ताह पहले कनसास सिटी में अर्जेंटीना के बेस कैंप में पहुंचने के बाद से मीडिया से बात नहीं की है, लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान आठ बार के बैलोन डीओर विजेता फिट और तनावमुक्त नजर आए।मेस्सी ने पिछले हफ्ते आइसलैंड के साथ एक अभ्यास मैच में 20 मिनट खेलकर और गोल करके अपनी अपनी फिटनेस को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को दूर कर दिया।
On this day, 20 years ago, the young Lionel Messi made his World Cup debut with Argentina!
1 goal
1 assist???? The GOAT faces Algeria tonight in what will be his 6th World Cup appearance:
2006
2010
2014
2018
2022
2026 pic.twitter.com/dDiw1wEFL9— Football Tweet (@Footballtweet) June 16, 2026
पहला मैच साउदी से हारने के बाद विश्वकप जीता था अर्जेंटीना
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना 2022 में कतर में सऊदी अरब से मिली हार के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गया था। अर्जेंटीना ने तब पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की थी।उसने ग्रुप चरण के अपने बाकी बचे दो मैच में पोलैंड और मैक्सिको को हराया, क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया और आखिर में एक और पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अपना तीसरा विश्व खिताब जीता।
