
Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका से गिरफ्तार। पल पल की जानकारी…
तिब्बत में शनिवार सुबह करीब 5:38 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले गुरुवार को तिब्बत में 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई थी, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत और 54 लोगों के घायल होने की खबर थी।
EQ of M: 4.5, On: 24/10/2026 05:38:12 IST, Lat: 31.485 N, Long: 93.528 E, Depth: 10 Km, Location: Tibet. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/aVjZ5XKr7t
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 24, 2026
-दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर जहरीला झाग तैरता दिखाई दिया।
-केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में AIIMS के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 है, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है।
हरियाणा का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु पर यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप है।


