
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर ऐसा है, तो वे संसद को भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें। ALSO READ: नागपुर में हार से महायुति में भूचाल, क्या फिर बिगड़ेगा भाजपा-शिवसेना का गणित? शिंदे को CM बनाने की मांग ने पकड़ा जोर
इस दौरान कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि हम अभी भी बैलेट पेपर की मांग करते हैं। सिर्फ इसलिए कि वे जीत रहे हैं, हमें मैदान नहीं छोड़ देना चाहिए। एक समय ऐसा भी था जब वे संसद की केवल दो सीटें जीते थे… कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी की कोई पकड़ नहीं है। चुनाव में किसी पार्टी की जीत या हार से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि दूसरी पार्टी का अस्तित्व या पकड़ खत्म हो गई है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर ऐसा है, तो वे संसद को भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें।
उन्होंने कहा कि हमारा विरोध प्रदर्शन जारी है क्योंकि ‘वोट चोरी’ हुई है और (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आयोग में जो गड़बड़ी की है, उसके खिलाफ हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आगे भी जारी रहेगा और सभी पार्टियां हमारा समर्थन कर रही हैं। ALSO READ: वाराणसी और नागपुर में भाजपा की हार! क्या 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी हैं MLC नतीजे?
खरगे ने कहा कि कल एक ‘मॉक पार्लियामेंट’ है और 1 नवंबर को हम एक रैली कर रहे हैं, जिसमें पूरे देश से लोग आ रहे हैं। हम लड़ेंगे, क्योंकि लोकतंत्र में जब तक आप संघर्ष नहीं करते, तब तक लोग जागरूक नहीं होते। इसीलिए हम यह सब कर रहे हैं।


