टेनिस अकादमी की जमीन मस्जिद के लिए देने पर सानिया मिर्जा पर भड़की नाजिया

सानिया मिर्जा को लेकर एक सनसनीखेज खबर सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टेनिस अकादमी की जमीन मस्जिद निर्माण के लिए दे दी गई है जिसका शिलान्यास पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया है। हालांकि इस खबर की पुष्टि होना बाकी है।

लेकिन हाल ही में मुसलमान से धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनी वकील नाजिया इलाही खान ने इस खबर पर सानिया मिर्जा को एक वीडियो में खरी खोटी सुना दी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस वीडियो में कहा कि सानिया मिर्जा को भारत में 120 करोड़ से अधिक हिंदुओं ने सम्मान, नाम, शोहरत और दौलत दी है। लेकिन जब शादी की बात आई तो उन्होंने पाकिस्तान को चुना और अब जमीन दान करने की बात आई तो मस्जिद को दी। नाजिया ने सवाल उठाया कि क्या सानिया मिर्जा के खजाने से किसी गुरुकुल, पाठशाला या मंदिर के लिए भी जमीन दान की जाएगी?

हालांकि इस खबर को सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने बताया है कि यह तस्वीर कृत्रिम मेधा का उपयोग कर बनाई गई है और इसमें कहीं भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर लिखा कि- “पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सानिया मिर्ज़ा के बारे में एक गलत खबर फैलाई जा रही है और मैं यह साफ़ करना चाहता हूँ,

“हालांकि सानिया को अपने या अपने परिवार द्वारा खरीदी गई किसी भी ज़मीन का इस्तेमाल किसी भी तरह से करने का पूरा अधिकार है, जैसा वह ठीक समझे, मैं यह बताना चाहता हूँ कि जिस ज़मीन पर सानिया मिर्ज़ा टेनिस एकेडमी बनी है, उस पर कोई मस्जिद नहीं बन रही है।”
सानिया जो भी सामाजिक या परोपकारी काम अभी या भविष्य में करती हैं या जो उन्होंने पहले किया है, वह उनका निजी मामला है और रहेगा। किसी को भी इसे छापने का अधिकार नहीं है, खासकर अगर सानिया ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है।”

मिर्जा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल मिलाकर तीन युगल और तीन मिश्रित युगल प्रमुख खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन से पहले उन्होंने अपने 20 साल के टेनिस करियर से विदा लेने का ऐलान किया।

सानिया ने महेश भूपति के साथ मिलकर 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था। उन्होंने 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया था।

पाक क्रिकेट से हुई शादी फिर हुआ तलाक

2010 में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर लिया था। शोएब का पूरा परिवार कराची में रहता है लेकिन शादी के बाद सानिया और शोएब दुबई के अपने घर में शिफ्ट हो गए थे। अब इन दोनों का एक बेटा भी है।भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) से शादी कर ली।