Kanpur Crime News: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के गठी गांव में बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र समेत 32 लोगों ने दो चचेरे भाइयों को घेरकर मारपीट की। हमलावरों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि युवक की बाइक तोड़ने और उसके कागजात निकालने के बाद कुछ लोग सफेद बोलेरो से घर पहुंचे। वहां परिवार की बहू को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest News

