JK Cement Q2 Results: जेके सीमेंट का मुनाफा सितंबर तिमाही में 8% बढ़ गया तो ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने तेलंगाना में ₹130 करोड़ के निवेश से पेंट बनाने की फैक्ट्री लगाने की मंजूरी दी है। कंपनी ने 24 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी और अब 24 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर नजर रहेगी। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को बीएसई पर यह 0.04% की गिरावट के साथ ₹4858.30 (JK Cement Share Price) पर बंद हुआ था।
JK Cement Q2 Results: खास बातें
सितंबर 2026 तिमाही में जेके सीमेंट का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹160.5 करोड़ से ₹173 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 24% उछलकर ₹3,733.4 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 13.5% बढ़कर ₹507.4 करोड़ हो गया। नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ने सब्सिडियरी जेके मैक्स पेंट्स (JK Maxx Paints) के बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी है।
जेके मैक्स पेंट्स ने तेलंगाना में एक नया वाटर-बेस्ड पेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की मंजूरी दी है, जिसकी सालाना क्षमता 75 हजार किलोलीटर होगी। यह फैसिलिटी तेलंगाना के सूर्यपेट जिले के रघुनंदपलेम में होगा और इस पर ₹130 करोड़ का खर्च आएगा। इसकी फंडिंग ₹600 करोड़ के उस निवेश से आएगा, जिसे बोर्ड ने पेंट बिजनेस के लिए पहले ही मंजूर कर चुकी है। इसके 12 महीने में चालू होने की उम्मीद है। जेके मैक्स पेंट्स अभी राजस्थान के भिवाड़ी में सालाना 73 हजार किलोलीटर की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी चला रही है। इसका फिलहाल 60% इस्तेमाल हो रहा है और वित्त वर्ष 2028 तक फुल यूटिलाइजेशन की उम्मीद है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
जेके सीमेंट के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 23 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹6,503.70 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 28.19% टूटकर 12 जून 2026 को ₹4,670.05 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
eMudhra Share Price: 4 ही दिनों में 40% टूटा शेयर, लेकिन इस कारण ICRA का भरोसा कायम
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

