
INDvsNZ जब कोई टीम हारा हुआ मैच जीत जाती है जैसा कि पिछले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने किया तो सामने वाली टीम, यानि कि हारने वाली टीम के हौंसले पस्ते हो जाते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा क्या भारत वेलिंगटन की तेज हवाओं के बीच न्यूजीलैंड से तीसरा टी-30 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर पाता है या नहीं।
भारत कल ही सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगा ताकि अंतिम दो टी-20 के लिए कुछ अहम खिलाड़ियों को आराम दिया जा सके जो एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा भी हैं। अगर ऐसा नहीं हो पाया तो भारत को थोड़ा और रुकना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड ने अभी से अपनी खिलाड़ियों का कार्यभार प्रबंधन शुरु कर दिया है। मेजबान को लग चुका है कि तीनों मैच जीतना अब बहुत मुश्किल है इस कारण एकदिवसीय सीरीज पर ध्यान लगाया जाए।
टीम की एकमात्र कमजोर कड़ी भुवनेश्वर कुमार लगते हैं जिन्होंने पहले दो मैचों में 49 और 50 रन लुटाए।भुवनेश्वर को हालांकि बेसिन रिजर्व की परिस्थितियां रास आ सकती हैं। उन्हें अर्शदीप के रूप में एक भरोसेमंद साथी मिलेगा, जो दोनों तरफ स्विंग करने की अपनी क्षमता से न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन हवा और ठंड के उतार-चढ़ाव से कैसे निपटते हैं। 15 वर्षीय सूर्यवंशी के लिए इस तरह की परिस्थितियां निश्चित रूप से उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनाने में बहुत मददगार साबित होंगी।मुख्य कोच गौतम गंभीर की तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी को मध्य क्रम में इस्तेमाल करने की रणनीति पहले दो मैचों में कारगर साबित हुई है।
मेजबान टीम न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम ने निराश किया है। फिन एलन, टिम सीफर्ट और डैरिल मिचेल ने कोई अर्धशतक नहीं जड़ा है।इन तीनों बल्लेबाजों ने अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है और जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ रही है उन पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।न्यूजीलैंड की तरफ से मध्य क्रम में ग्लेन फिलिप्स ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने पहले दोनों मैच में अर्धशतक बनाया। पिछले मैच में बेवन जैकब्स ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।
तेज गेंदबाजी के हाल न्यूजीलैंड के लिए उससे भी बुरे हैं। पहले मैच में टीम ने 225 रन लुटवा दिए दूसरे में अंतिम 9 ओवर में 110 रन पड़वा कर 180 रनों का स्कोर ना बचा पाए। मैट हैनरी और लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल होकर बाहर हैं। न्यूजीलैंड ने इन दोनों की जगह पर मैट फिशर और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ही अकेले दम पर विकेट लेने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

टीम इस प्रकार हैं:
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन।
समय: दोपहर 12:30 बजे
कहां देखें– सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव पर

