Kanpur News: कानपुर में फर्जी व्यापारिक पता दिखाकर जीएसटी पंजीयन कराने और करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। राजस्थान के जयपुर निवासी फर्म संचालक ने कानपुर का पता दर्ज कराकर एमएस आरएस सर्विसेज के नाम से पंजीयन कराया था। छह महीने बाद विभागीय जांच में मौके पर कोई व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिला। जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध कारोबार के आंकड़ों की जांच में करीब 3.85 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। राज्य कर विभाग की तहरीर पर पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Latest News

