बंगाल की खाड़ी में मौसम का एक नया सिस्टम डेवलप हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार की सुबह दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले दो दिनों में और मजबूत होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यह सिस्टम 14 नवंबर के आसपास Well Marked Low Pressure Area और 15 नवंबर के आसपास डिप्रेशन में बदल सकता है। वहीं PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सिस्टम के आगे चलकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका को देखते हुए तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। झोंकों के साथ यह 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 13 से 16 नवंबर के दौरान भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में कैसे बना कम दबाव का क्षेत्र?
IMD के मौसम विश्लेषण के मुताबिक मध्य अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
तमिलनाडु में मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक
बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम के इस सिस्टम को देखते हुए तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में मत्स्य विभाग ने मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में जाने से रोक दिया है। इस आदेश के बाद जिले के तटीय गांवों में मछली पकड़ने का काम ठप हो गया है। वेम्बर से लेकर पेरियाथाजई तक के तटीय इलाकों में मछुआरों की गतिविधियां रुक गई हैं। तूतीकोरिन फिशिंग हार्बर और तट के किनारे 270 से अधिक मशीनीकृत नावें, करीब 2000 पारंपरिक नावें और 5000 फाइबर नावें खड़ी हैं। इस रोक का असर जिले के 50 हजार से अधिक मछुआरों की आजीविका पर पड़ रहा है।
मत्स्य विभाग के अधिकारी लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समुद्र में गई सभी नावें सुरक्षित वापस लौट आई हैं। विभाग की ओर से गहरे समुद्र में मौजूद नावों तक भी तत्काल किनारे लौटने की चेतावनी पहुंचाई जा रही है।
मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में तेज हवाओं का अलर्ट
IMD ने 13 और 14 नवंबर को समुद्र के कुछ हिस्सों में तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में भी इन दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 13 और 14 नवंबर को अंडमान सागर में हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 13 से 16 नवंबर के दौरान भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
इसके बाद हवा की रफ्तार और बढ़ सकती है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 15 से 17 नवंबर के दौरान हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मध्य बंगाल की खाड़ी में 16 और 17 नवंबर को भी इतनी ही रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अंडमान-निकोबार में 16 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी दिखाई दे सकता है। IMD ने 13 से 19 नवंबर के दौरान यहां काफी व्यापक से व्यापक स्तर पर बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 16 नवंबर के बीच द्वीपसमूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी अवधि में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
जम्मू-कश्मीर से हिमाचल तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान
नए निम्न दबाव क्षेत्र के अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बना हुआ है। IMD के मुताबिक कश्मीर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है। इन क्षेत्रों में 13 और 14 नवंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
मौसम संबंधी चेतावनी !
मुख्य बिंदु:
(i) दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन गया है। इसके 14 नवंबर को सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) तथा 15 नवंबर को उसी क्षेत्र में अवदाब (Depression) में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में और अधिक तीव्र होने की संभावना है।
(ii) एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 15 नवंबर, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
Highlights
(i) A Low-Pressure Area formed over Southeast Bay of Bengal. It is likely to become Well Marked Low Pressure Area on 14th, into a Depression on 15th over the same region, Thereafter, it is likely to move north-northwestwards and intensify further into a cyclonic storm over the central Bay of Bengal around 16th November evening.
(ii) A fresh Western Disturbance is likely to affect Northwest India from 15th of November, 2026.
Northwest India:
Fairly Widespread to Widespread rainfall likely over Jammu-Kashmir-Ladakh-Gilgit-Baltistan-Muzaffarabad on 13th November.
v Isolated to Scattered rainfall likely over Jammu-Kashmir-Ladakh-Gilgit-Baltistan-Muzaffarabad during 14th-15th November; Himachal Pradesh and Uttarakhand during 13th-15th November.
Isolated to Scattered rainfall likely over Haryana Chandigarh & Delhi and Punjab during 13th-14th November; West Rajasthan and West Uttar Pradesh during 14th-15th November; East Rajasthan on 15th November.
Isolated thunderstorm, lightning & gusty winds (speed reaching 40-50 kmph gusting to 60 kmph) likely over Jammu-Kashmir-Ladakh-Gilgit-Baltistan-Muzaffarabad during 13th-14th November.
Isolated thunderstorm, lightning & gusty winds (speed reaching 30-40 kmph gusting to 50 kmph) likely over West Rajasthan during 14th-15th November.
Isolated thunderstorm & lightning likely over Himachal Pradesh on 13th November.
East India:
Fairly Widespread to Widespread rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands during 13th-19th November.
Isolated to Scattered rainfall likely over Gangetic West Bengal and Odisha during 18th-19th November.
Isolated thunderstorm, lightning & gusty winds (speed reaching 40-50 kmph gusting to 60 kmph) likely over Andaman & Nicobar Islands during 13th-17th November, with gusty winds (speed reaching 30-40 kmph gusting to 50 kmph) likely over Andaman & Nicobar Islands during 18th-19th November; Gangetic West Bengal on 19th November.
Isolated heavy rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands during 13th-16th November; Odisha on 18th & 19th November.
South Peninsular India:
Isolated to Scattered rainfall likely over Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 13th-14th November and during 16th-19th November; Kerala & Mahe during 13th-15th November; Lakshadweep during 13th-19th November; Coastal Andhra Pradesh & Yanam and Rayalaseema during 14th-19th November.
Fairly Widespread to Widespread rainfall likely over Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal on 15th November; Kerala & Mahe during 16th-19th November.
Isolated heavy rainfall likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam on 18th & 19th November.
West, Central and Northeast India:
No significant weather likely over West, Central and Northeast India during the week.
Fisherman Warning:
Bay of Bengal: Over Andaman Sea and southeast & adjoining east central Bay of Bengal till 17th November; over some parts of southwest Bay of Bengal during 15th-17th November.
#IMD #WeatherUpdate #CycloneAlert #BayOfBengal #WeatherForecast #RainfallAlert #WesternDisturbance #HeavyRainfall #Thunderstorm #IndiaWeather #FishermenWarning #WeatherNews
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 13, 2026
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 से 15 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 नवंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अनुमान है। पंजाब में 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 14 और 15 नवंबर को छिटपुट बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 14 नवंबर को गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 15 से 17 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 19 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं जताई है।

