मैट हैनरी अक्सर रोक देते हैं Ro-Ko, दोनों को 3-3 बार कर चुके हैं आउट

मैन हैनरी का एकदिवसीय में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ खासा अच्छा रहा है। जहां दूसरे गेंदबाजों के लिए यह भारतीय जोड़ी हमेशा एक चुनौती रहती है लेकिन मैट हैनरी के खिलाफ यह दोनों संघर्ष करते दिखे हैं।

मैट हैनरी के खिलाफ इन दोनों के लिए  रिकॉड की बात करें तो रोहित शर्मा  कुल 3 बार इस गेंदबाज पर आउट हो चुके हैं। रोहित शर्मा ने कुल 71 गेंदें खेली हैं और 57 रन बनाए हैं। उनका औसत 19 का है और 80 की स्ट्राइक रेट है।

वहीं विराट कोहली को भी इस गेंदबाज ने अच्छा खासा परेशान किया है। कोहली भी 3 बार इस गेंदबाज पर विकेट गंवा चुके हैं। कुल 60 गेंदों में उन्होंने 59 रन बनाए हैं और उनका औसत 19.67 का रहा है। स्ट्राइक रेट भी 98.33 का है जो रन अ बॉल लगता है।

इसके अलावा रोहित शर्मा के लिए यह दूसरी बार है जब वह शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। अब तक वह 3 मैचों में सिर्फ 23 रन बना पाए हैं। वहीं विराट कोहली ने पहले मैच में 74 रनों की पारी जरूर खेली थी लेकिन अगले 2 मैचों में वह भी सस्ते में आउट हुए हैं।