
PM Modi achievements in GTA6 style : दुनियाभर में लोकप्रिय वीडियो गेम सीरीज ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ (GTA) के नए वर्जन GTA 6 को लेकर उत्साह के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका जिक्र करते हुए भारत की तरक्की की तस्वीर पेश की है। ALSO READ: 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को ‘इंडिया फर्स्ट’ मंत्र
उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (X) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें GTA 5 और GTA 6 के बीच के 13 वर्षों में देश में हुए बदलावों को रेखांकित किया गया है। पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने लिखा, “भारत अब एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है।”
India is playing a whole new game! https://t.co/CMkMbK6vII
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2026
13 साल के बदलाव और उपलब्धियों का जिक्र
साल 2013 में जीटीए का पिछला वर्जन आया था और अब 13 साल बाद इसका नया संस्करण चर्चा में है। इसी समयसीमा के जरिए पीएम मोदी की पोस्ट में दिखाया गया है कि बीते वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में बड़ा परिवर्तन आया है। पोस्ट में कहा गया है कि पहले भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की ‘फ्रेजाइल फाइव’ (Fragile Five) अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, लेकिन अब भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
गरीबी, स्वच्छता, ऊर्जा और स्पेस सेक्टर
प्रधानमंत्री की साझा पोस्ट में पिछले 13 वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों को स्थान दिया गया है। इनमें गरीबी में कमी और स्वच्छता मिशन से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने का उल्लेख शामिल है। इसके अलावा सोलर पावर क्षमता में बढ़ोतरी, इंटरनेट विस्तार और हर घर तक बिजली पहुंचाने की दिशा में हुई प्रगति को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।
अंतरिक्ष क्षेत्र के संदर्भ में पोस्ट में बताया गया है कि देश में अब 440 पंजीकृत स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हैं, जो इस क्षेत्र में बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को दर्शाता है। साथ ही, इसमें पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष भी किया गया है।
जयराम रमेश ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि युवाओं तक पहुंचने की हताशाभरी कोशिश में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर GTA V और GTA VI की तस्वीरों का सहारा लिया है। याद रखें कि यह वीडियो गेम एक आपराधिक जोड़ी की कहानी पर आधारित है। यह कितना उपयुक्त है।


