
दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा फ्रैंचाइजी से वापस जुड़ गए हैं। इस बार वह बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम से जुड़े हैं। 6 साल पहले अमित मिश्रा इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर जाने जाते थे। आज भी वह IPL के सफलतम गेंदबाजों की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं।
अमित मिश्रा ने आईपीएल में कुल 174 विकेट लिए हैं। इनमें से ज्यादातर दिल्ली की टीम से खेलते हुए ही लिए हैं। उन्होंने इसके अलावा डेक्कन चार्जर्स, सनराईजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ भी खेला है। कुल 162 मैचों में उन्होंने 561.5 ओवर किए हैं। भारत के लिये आखिरी बार 2017 में खेलने वाले 42 वर्ष के मिश्रा 2024 तक आईपीएल खेले हैं।उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2024 आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ था। वह आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।
Welcome back home, Mishra ji https://t.co/Tsqe9ag4rD
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 21, 2026
उन्होंने भारत के लिये 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वहीं भारत के लिये पहला वनडे 2003 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।मिश्रा भारत के लिए आखिरी बार 2017 में खेले थे। वह 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले एकदिवसीय श्रृंखला में 15 विकेट के साथ मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। इसके बाद उन्हें सिर्फ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मौका मिला और फिर टीम से बाहर कर दिया गया।
The OG Tiger has returned! Amit Mishra, our highest ever wicket-taker, is now our spin-bowling coach https://t.co/pKZS7lNnx5
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 21, 2026
हरभजन सिंह और अनिल कुंबले की टीम में जगह पक्की होने के कारण उन्हें टेस्ट पदार्पण के लिये इंतजार करना पड़ा। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिये लेकिन एक ही बार यह कारनामा कर पाये।दिलचस्प बात यह है कि इतनी जल्दी क्रिकेट में पदार्पण करने के बावजूद वह कभी एकदिवसीय विश्वकप का हिस्सा नहीं बन पाए। उनको सिर्फ टी-20 विश्वकप में एक दो बार जगह मिली लेकिन तब भारतीय टीम को सफलता नहीं मिली। इस कारण वह कभी किसी खिताबी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

