चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

earthquake

चीन के उत्तरी तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार को एक शक्तिशाली भूकंप का झटका महसूस किया गया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र ज़मीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर दर्ज किया गया।

 

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के आंकड़ों के मुताबिक, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.33 बजे उत्तरी तिब्बत के नागकू (Nagqu) काउंटी क्षेत्र में आया। गौरतलब है कि हिमालयी क्षेत्र में यह भूकंप हाल ही में आई भीषण फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) के कुछ ही हफ्तों के बाद आया है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

हालांकि इस शक्तिशाली भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तुरंत कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थिति और प्रभाव को लेकर विस्तृत विवरण का इंतज़ार किया जा रहा है।